Latehar : लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव के कानों में हौले से किसी ने फूंक मारी कि कुख्यात राहुल सिंह के कुछ गुर्गे मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के पीछे इकट्ठा हुए हैं। अपने आका राहुल सिंह के हुक्म पर रंगदारी मांगने और फायरिंग कर दहशत फैलाने कि फिराक में हैं। सामने वाले ने यह भी बताया कि ये वही गुर्गे हैं, जिन्होंने बीते 22 जनवरी को दो मुहाने पुल पर बन रहे ब्रिज का काम कर रहे भारतीय वाणिज्य प्रा. लि. के मजदूरों और साइट इंजीनियर पर रंगदारी के लिए फायरिंग की थी। हालांकि, फायरिंग के बाद भी इन लोगों को रंगदारी नहीं मिली थी। वहीं, पुलिस ने भी दबिश बढ़ा दी थी। ये लोग दोबारा उसी जगह रंगदारी वसूलने के मकसद से फोरलेन निर्माण कार्य में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। मिली इस इंफॉर्मेशन को SP कुमार गौरव ने गंभीरता से लिया और टीम गठित कर रेड करने भेज दिया।

टेक्निकल सेल की भी मदद ली गयी। बरवाडीह SDPO भरत राम की देखरेख में गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर तुरंत रेड मारी और कुख्यात राहुल सिंह के चार गुर्गों को दबोच लिया। इनके नाम गौतम कुमार, रोहित सिंह, शाहिल अंसारी और देववली कुमार उर्फ देववली कुमार सिंह बताये गये। इन लोगों की उम्र 19 से 20 साल के बीच है। सभी लातेहार के ही रहने वाले हैं। धराये बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, चार जिंदा गोलियां, चार मोबाइल फोन, राहुल सिंह से लेवी के माल के लेन-देन का डिटेल्स और दो बाइक जब्त की गयी है। इन चारों को दबोचने में बरवाडीह SDPO भरत राम, मनिका थानेदार शशि कुमार, एएसआई मिश्रा मांझी और नुनमन मियां की सराहनीय भूमिका रही। सुनें क्या बोले SP कुमार गौरव…

इसे भी पढ़ें : खुद को बताता आर्मी का चीफ इंजीनियर, 5 लाख में तय करता सौदा… जानें किसका

इसे भी पढ़ें : होटवार जेल के हत्यारोपी कैदी की मौ’त, परिजनों ने किया बवाल

Show comments
Share.
Exit mobile version