Patna : CM नीतीश कुमार की कैबिनेट में शामिल हुए सात नये मंत्रियों के बीच विभाग बांट दिये गये हैं। नये मंत्रियों को सौंपे गये विभागों को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कई पुराने मंत्रियों के विभाग भी बदल दिये गये हैं। जो मंत्री पहले एक से अधिक विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उनके कुछ विभागों को नये मंत्रियों के बीच बांट दिया गया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बीजेपी कोटे से मंत्री बने संजय सरावगी को बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बनाया गया है। इससे पहले इस विभाग की जिम्मेदारी बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के पास थी। कैबिनेट विस्तार से पहले ही दिलीप जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
नये मंत्रियों को कौन सा विभाग मिला
- संजय सरावगी – राजस्व एवं भूमि सुधार
- जीवेश कुमार – नगर विकास एवं आवास विकास
- सुनील कुमार – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
- राजू सिंह – पर्यटन मंत्री
- मोतीलाल प्रसाद – कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
- कृष्ण कुमार मंटू – सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
- विजय मंडल – आपदा प्रबंधन विभाग
पुराने मंत्रियों का भी बदला विभाग
नीतीश कुमार की कैबिनेट में सात नये मंत्रियों के विभागों के बंटवार के साथ पुराने कई मंत्रियों के विभाग भी बदले गये हैं। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा अब कृषि और खनन विभाग देखेंगे। पहले उनके पास पथ निर्माण विभाग था, जो अब नितिन नवीन को सौंपा गया है। नितिन नवीन से नगर विकास विभाग लेकर जीवेश मिश्रा को दे दिया गया है। मंगल पांडेय के पास स्वास्थ्य और विधि विभाग की ज़िम्मेदारी रहेगी। नीतीश मिश्रा अब सिर्फ़ उद्योग विभाग संभालेंगे। नितिन नवीन के पास अब पथ निर्माण की ज़िम्मेदारी है। बिहार में सड़कों का निर्माण एक बड़ा मुद्दा रहा है। जीवेश मिश्रा अब शहरों के विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे। मंगल पांडेय स्वास्थ्य और क़ानून व्यवस्था दोनों देखेंगे। नीतीश मिश्रा उद्योग विभाग में निवेश को बढ़ावा देने की कोशिश करेंगे।
इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट का विस्तार, सात MLA ने ली मंत्रिपद की शपथ, कौन-कौन… जानें