Khunti : अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे संदीप टोप्पो की हत्या कर दी गयी। गला रेत कर बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं, पत्नी खुशबू कुमारी को बेसुध कर ओरमांझी में छोड़ दिया गया। मारा गया करीब 32 साल का संदीप कुमार राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के सुंडिल गांव का रहने वाला था। इस कांड को खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब संदीप कुमार की डेड बॉडी पर उधर से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर पड़ी। पुलिस को सूचना दी गयी कि मसमानो पुल के पास खून से लथपथ एक शख्स की डेड बॉडी पड़ी है। वहीं, घटनास्थल पर एक कार खड़ी है। मिली इंफॉर्मेशन पर पुलिस स्पॉट पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में कर थाना ले गयी।

पुलिस ने पहले शव की शिनाख्त करवाई। तफ्तीश के दरम्यान पता चला कि संदीप के साथ कार में एक औरत भी थी। उसके मोबाइल की मदद से पत्नी खुशबू कुमारी को ट्रेस किया गया। उसका लोकेशन ओरमांझी में मिला। पुलिस ने खुशबू कुमार को बुलाया। बुलावे पर खुशबू कुमारी पुलिस के पास पहुंची। पुलिस को उसने सारी कहानी बताई। पुलिस को दिये अपने बयान में खुशबू कुमारी ने बताया कि वह अपने पति संदीप के साथ मायके से वापस ससुराल लौट रही थी। खुशबू का मायके गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र के कोनबीर के पिपरा टोली में है। वहीं, उसका ससुराल राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के सुंडिल गांव में है। लौटने के दरम्यान खूंटी में मसमानो पुल के पास दो बाइक पर पांच लोगों ने उनकी कार रुकवाई और पीने के वास्ते पानी मांगा। तभी बाइक सवार एक बदमाश ने कार में बैठी खुशबू को हौले से कुछ नशीली चीज सुंघा दिया। खुशबू बेहोश हो गयी। जब होश आया तो खुशबू ने खुद को ओरमांझी में पाया। इसके बाद उसने अपने घरवालों को पूरी वारदात की सूचना दी। इधर, कर्रा थाना की पुलिस और FSL की टीम तफ्तीश में जुट चुकी है। सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

स्पॉट पर पहुंची FSL की टीम

इसे भी पढ़ें : गो’लियों की तड़तड़ाहट से ढाई घंटे तक गूंजता रहा पटना का यह इलाका

Show comments
Share.
Exit mobile version