Banka (Bihar) : CM नीतीश कुमार ने कहा कि जिन कामों का शिलान्यास हो रहा है, उन सभी कामों को समय पर पूरा करा दिया जायेगा। इसके अलावा बांका जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जाएगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं। मौका था बिहार के बांका में याजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का। CM नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दरम्यान आज बांका पहुंचे थे। मौके पर बांका के लोगों को CM ने 362 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। CM ने बांका के रजौन प्रखंड के बाबरचक गांव में स्मार्ट विलेज, बांका के ओढ़नी डैम में रिसोर्ट और कैफेटेरिया और राजपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 234 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। सके साथ ही 128 करोड़ 50 लाख की 161 योजनाओं का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री सबसे पहले स्मार्ट विलेज बाबरचक पहुंचे। वहां की योजनाओं का उद्घाटन कर वहां से ओढ़नी डैम होते हुए राजपुर पहुंचे। वहां से वो सड़क के रास्ते बांका के लिए निकले, जहां सबसे पहले पुलिस केंद्र बांका पहुंचे। उसके बाद जिला अतिथि गृह के लिए निकले। दिन के दो बजे समाहरणालय सभागार पहुंचकर पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। उसके बाद वापस राजपुर पहुंचकर हेलीपैड से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।
ये हुआ ऐलान
- बांका में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। आज हम इसके निर्माण के लिए चिह्नित भूमि को देखने गए।
- बांका-अमरपुर राज्य उच्च पथ-25 का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे भागलपुर और बांका के बीच बेहतर सड़क सम्पर्कता स्थापित होगी और लाखों कांवरिया श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा होंगी।
- अमरपुर में ग्रिड सब-स्टेशन तथा बौंसी एवं बेलहर में पावर सब-स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इससे बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।
बांका जिला अन्तर्गत कटोरिया में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। - रजौन प्रखंड में कतरिया नदी पर बरौनी गांव में एक नया चेक डैम बनाया जाएगा।
- कटोरिया में पूर्व से उपलब्ध लगभग 193 एकड़ सरकारी भूमि एवं आवश्यकतानुसार लगभग 37 एकड़ भू-अर्जित जगह पर औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
- गंगा नदी का पानी हनुमाना डैम में पहुंचाया जाएगा। इससे किसानों को सिंचाई में सुविधा होगी।
- बांका जिले में बौंसी एवं बराहाट प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा।
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं
सुल्तानगंज से दर्दमारा बोर्डर तक कांवरिया कच्चे पथ के बगल से गुजरने वाले राज्य उच्च पथ संख्या-22 का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह पथ भागलपुर, मुंगेर एवं बांका जिलों से गुजरता है।
इसे भी पढ़ें : भाड़ा को लेकर किचकिच, फिर स्कॉर्पियो में जो हुआ… जानें