Deoghar : चोरी, छिनतई की तफ्तीश करने गये पुलिस के एक जवान पर हमला कर दिया गया। उससे उसका हथियार तक छीनने की कोशिश की गयी। प्रतिरोध करने पर उसके साथ मारधाड़ की गयी। इस मारधाड़ में जवान बेतरह जख्मी हो गया। जल्दबाजी में लहूलुहान जवान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना देवघर के नगर थाना क्षेत्र के क्लब रोड के पास हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का जवान क्लब ग्राउंड के पास चोरी और छिनतई से जुड़े एक मामले की छानबीन करने गया था। वहां पहले से दो लोगों में किसी बात को लेकर हो-हुज्जत हो रहा था। जवान ने झगड़ा कर रहे दोनों लोगों को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान एक शख्स मिथिलेश तुरी जवान से ही भिड़ गया। उसने जवान पर हमला कर दिया और उसका हथियार छीनने की कोशिश की। जवान ने किसी तरह मिथिलेश तुरी को धक्का दिया और अपने सहयोगियों को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों को आता देख आरोपी कमलेश तुरी स्पॉट से भाग निकला। वहीं, पुलिस वालों ने जख्मी जवान को अस्पताल में भर्ती कराया। संदेही गुनहगार मिथिलेश तुरी की दबोचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, के. राजू झारखंड के नये प्रभारी
इसे भी पढ़ें : लाल-पीली सारी पहने 2100 महिलाएं एक साथ उतरीं सड़क पर, अद्भुत दिखा नजारा… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : राजधानी से किडनैप BHP नेता धनबाद में मिले, कैसे हुए रिकवर… जानें
इसे भी पढ़ें : भयंकर बम ब्ला’स्ट में गयी 11 लोगों की जान, जानें कहां
इसे भी पढ़ें : DGP से मिली खुली छूट, रांची रेंज के 9871 एकड़ में लगी नशे की फसल तहस-नहस
इसे भी पढ़ें : काम करते-करते ऊंचाई से गिरा ठेका मजदूर, फिर…
इसे भी पढ़ें : कुख्यात अमन साहू का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पोस्ट वायरल… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : श्राद्ध भोज में चली ताबड़तोड़ गो’लियां, दो जमीन कारोबारी का उछला नाम