Ranchi : रांची में सरहुल के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये। सिरमटोली सहित राजधानी के विभिन्न इलाकों चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती की गयी थी। सिरमटोली में केंद्रीय सरना स्थल पर रेपिड एक्शन पुलिस (रैफ), रेपिड एक्शन पुलिस (रैप), आइआरबी सहित अन्य सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। सिरमटोली में सिटी डीएसपी केवी रमन, सदर डीएसपी संजीव बेसरा, कई दंडाधिकारी को भी तैनात किया गया था। सरना स्थल के सामने एक मंच बनाया गया था, उस पर प्रशासनिक अधिकारी बैठे हुए थे और सुरक्षा का जायजा ले रहे थे। रैफ और रैप के पुलिसकर्मी मंच के फ्लाईओवर से सरना स्थल पर नजर रख रहे थे। चुटिया पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद थी। पूरे शोभा यात्रा की मॉनिट्रिंग DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा, DC मंजुनाथ भजंत्री और SDM उत्कर्ष कुमार खुद कर रहे थे।

राजधानी में हर चौक-चौराहे पर काफी संख्या में जैप, इको, जैप की महिला बटालियन, फायर बिग्रेड, बज्र वाहन को तैनात किया गया। सिरमटोली में प्रशासन की ओर से तीन ड्रोन से नजर रखी गयी। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराया गया। मेन रोड में अलबर्ट एक्का चौक के समीप भी ड्रोन से जुलूस पर नजर रखी गयी। DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। भीड़ में रांची पुलिस की टीम सादे लिबास में भी मौजूद रही।

इसे भी पढ़ें : रांची में नमाज के बाद अमन-चैन की दुआ, तगड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में नक्सली डम्प तहस-नहस… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गर्भपात और बच्चे के जन्म के अधिकार को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला… जानें

इसे भी पढ़ें : ताबड़तोड़ एनकाउंटर में जांबाजों के मार गिराये 11 महिला नक्सली सहित 17 माओवादी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कुख्यात चोर धीरज जालान का नेटवर्क ध्वस्त, SSP क्या बोले… देखें

Show comments
Share.
Exit mobile version