New Delhi : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण शनिवार रात अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय रेलवे की तरफ से मृतक परिजनों की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है। बताया गया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14, 15 और 16 पर भारी भीड़ के कारण यह हादसा हुआ। दिल्ली पुलिस ने 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है जिनमें 14 महिलाएं हैं। एलएनजेपी अस्पताल में 15 और लेडी हार्डिंग अस्पताल में 3 लोगों को मृत घोषित किया गया। मरने वालों में सबसे ज्यादा लोग बिहार के थे। बिहार के कुल 9 लोगों की जान गई है। इसके अलावा दिल्ली के 8 और हरियाणा के एक शख्स की जान चली गयी है। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों की शिनाख्त हो गयी है।

  1. आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी-रविन्दी नाथ – बक्सर, बिहार
  2. पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी – मेघनाथ – सारण, बिहार
  3. ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी – संतोष – परना, बिहार
  4. सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह – मुजफ्फरपुर, बिहार
  5. कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी – विजय शाह – समस्तीपुर, बिहार
  6. विजय साह (15 वर्ष) बेटा – राम सरूप साह – समस्तीपुर, बिहार
  7. नीरज (12 वर्ष) बेटा – इंद्रजीत पासवान – वैशाली, बिहार
  8. शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी – राज कुमार मांझी – नवादा, बिहार
  9. पूजा कुमार (8 वर्ष) बेटी – राज कुमार मांझी – नवादा, बिहार
  10. पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी – उपेन्द्र शर्मा – संगम विहार, दिल्ली
  11. शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी – उमेश गिरी – सरिता विहार, दिल्ली
  12. व्योम (25 वर्ष) बेटा – धर्मवीर – बवाना, दिल्ली
  13. पूनम (34 वर्ष) पत्नी – वीरेंद्र सिंह – महावीर एन्क्लेव, दिल्ली
  14. ममता झा (40 वर्ष) पत्नी – विपिन झा – नांगलोई, दिल्ली
  15. रिया सिंह (7 वर्ष) बेटी – ओपिल सिंह – सागरपुर, दिल्ली
  16. बेबी कुमारी (24 वर्ष) बेटी – प्रभु साह – बिजवासन, दिल्ली
  17. मनोज (47 वर्ष) बेटा – पंचदेव कुशवाह – नांगलोई, दिल्ली
  18. संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी – मोहित मलिक – भिवानी, हरियाणा

इसे भी पढ़ें : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की गयी जान

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची के इन इलाकों में आज नहीं रहेगी बिजली… जानें

Show comments
Share.
Exit mobile version