Saturday, 13 July, 2024 • 12:04 pm

विस चुनाव में जनजाति की 28 में से 22 प्लस सीटों पर जीत का लक्ष्य

रांची।  भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की भाजपा ने आदिवासी समाज के हित के लिए कई कार्य किये हैं। इसी का परिणाम है कि भाजपा के प्रति आदिवासी समाज का रुझान बढ़ा है। पाहन ने कहा कि झारखंड विधानसभा में जनजाति की 28 सीट हैं, जिसमें जनजाति मोर्चा ने 22 प्लस सीट जितने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक में वे बोल रहे थे।  बैठक में संगठन का पंचायत स्तर तक विस्तार और संगठन पर्व सदस्यता अभियान पर चर्चा की गयी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह खूंटी के मुरहू प्रखंड के 20 सूत्री उपाध्यक्ष मागो मुंडा और उसकी परिवार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का संचालन अनु लकड़ा और धन्यवाद ज्ञापन रवि मुंडा ने किया। बैठक में विधायक गंगोत्री कुजूर, अशोक बड़ाईक, बिंदेश्वर उरांव, अशेष बारला, अनु लकड़ा, देवकी रानी, नकुल तिर्की, नूतन पाहन, भोजन सोरेन, अर्जुन मुंडा, कृष्णा भगत, बसंत नारायण मांझी, अमरमणि उरांव, बजरंग उरांव  के अलावा रांची महानगर, रांची ग्रामीण, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और लोहरदगा जिले के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री शामिल हुए।

जनजाति समाज के युवाओं का तेजी से बढ़ रहा भाजपा की ओर रुझानः अशोक बड़ाईक

मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी अशोक बड़ाईक ने कहा कि दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में 1.50 लाख जनजाति सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनजाति समाज के युवाओं का रुझान भाजपा की ओर तेजी से बढ़ रहा है और इसी का परिणाम है कि आदिवासी युवा अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

Show comments
Share.
Exit mobile version