NewsSamvad : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी काफी समय से खबरों में है। दिवाली के दौरान अनुष्का का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। अब फिर उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपना बेबी बंप छुपाया हुआ है। इससे उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा फिर से गर्म हो गई है। अनुष्का जल्द ही ये खुशखबरी सबके साथ शेयर कर सकती हैं।

हाल ही में अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस बार उन्होंने ब्लैक ओवरसाइज्ड जैकेट पहनी हुई थी। नेटिज़न्स कह रहे हैं कि अनुष्का इस वीडियो में अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। विराट और अनुष्का 2017 में शादी के बंधन में बंधे और नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी के चार साल बाद अनुष्का ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। उनकी बेटी का नाम वामिका है। विराट-अनुष्का अपनी बेटी को मीडिया से दूर रखते हैं। उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया पर उनका चेहरा नहीं दिखाया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का अगली बार स्पोर्ट्स बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। प्रोसित रॉय के निर्देशन में यह बायोपिक क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है। आखिरी बार वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं।

इसे भी पढ़ें : अजब-गजब पैंतरा से लोगों को लगाते थे चूना, 3 धराये

इसे भी पढ़ें : ‘खिलाड़ी कुमार’ ने जिस काम के लिए मांगी माफी, फिर करने लगे वही काम

इसे भी पढ़ें : जिन्दगी भर रहना है साथ तो इन बातों की बांध लें गांठ

इसे भी पढ़ें : महेंद्र सिंह धोनी को मिलेगा एक और बड़ा सम्मान

इसे भी पढ़ें : Google देने जा रहा है बड़ा झटका, यूज़र्स के दो साल से अनए‎क्टिव अकाउंट होंगे डिलीट

इसे भी पढ़ें : घर से गायब नाबालिग छात्रा प्रेमी संग मिली, किस हाल में… जानें

Show comments
Share.
Exit mobile version