Chhatishgarh : जंगल में घुसे जांबाजों ने दो नक्सलियों ने मार गिराया है। मारे गये नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिये गये हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली शामिल है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के सुकमा के किस्टाराम थाना क्षेत्र के एक जंगल में हुई। मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शनिवार को भोर में सुरक्षाबलों के जवान जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। जैसे ही जवानों ने जंगल में कमद रखा, अंदर से नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबल के जवानों को भी फायरिंग करनी पड़ी। खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर गोलियां चल रही थी।

मामले में सुकमा के पुलिस कप्तान किरण चौहान ने बताया कि क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुक्रवार को शुरू किए गए अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और कोबरा बटालियन के जवान शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं और क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। इस मुठभेड़ के साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 83 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 67 सुकमा समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में मारे गए।

इसे भी पढ़ें : CM नीतीश कुमार हो गये 74 साल के, PM सहित कई दिग्गज नताओं ने दी बधाई

इसे भी पढ़ें : महज 17 साल की उम्र में टपका दिया था जिगरी दोस्त को, अब खुद इस हाल में मिला

इसे भी पढ़ें : DGP अनुराग गुप्ता को दो अहम विभागों का भी मिला जिम्मा… जानें

इसे भी पढ़ें : अमन साहू गैंग ने राजा अंसारी से तोड़ा नाता, कुख्यात मयंक सिंह का पोस्ट वायरल

इसे भी पढ़ें : सीमित संसाधनों के बीच समस्याओं को दूर करने का कर रहे प्रयास : CM हेमंत

इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में बाइक सवार तीन लोगों ने कर डाला कांड… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : यह तो हमारी शुरुआत है, विपक्ष के हर बॉल पर छक्का मारेंगे : CM हेमंत

इसे भी पढ़ें : खुद को बताता आर्मी का चीफ इंजीनियर, 5 लाख में तय करता सौदा… जानें किसका

Show comments
Share.
Exit mobile version