Saturday, 13 July, 2024 • 07:21 am

Garhwa : JJMP का खूंखार उग्रवादी दुनेश लकड़ा उर्फ रवि आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। संगठन में उसका ओहदा एरिया कमांडर का है। उसके पांच साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम रंजीत कुमार महतो, हेरमन कुमार गन्नुम, राम लकड़ा, तब्सुम अहमद और गुलाम शहजादा बताये गये। गुलाम शहजादा ओडिशा का रहने वाला है। वहीं, बाकी सभी लोग झारखंड के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। गिरफ्तार उद्रवादियों के पास से एक AK-47, एक मैगजीन, 90 राउंड जिंदा गोलियां एक चापड़ और नक्सली ड्रेस एवं रोजाना इस्तेमाल करने वाले सामान जब्त किये गये हैं। झारखंड और छत्तीसगढ़ की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन उग्रवादियों को दबोचा है। इस बात का खुलासा आज छत्तीसगढ़ के सरगुजा रेंज आईजी अंकित गर्ग ने मीडिया के सामने किया। IG ने बताया कि उन्हें झारखंड पुलिस ने इंफॉर्मेशन दी कि मोस्ट वांटेड दुनेश लकड़ा उर्फ रवि बलरामपुर एवं जशपुर इलाके में अपने साथियों के साथ पनाह लिये हुए है। वहां, किसी के घर पर किरायेदार की हैसियत से रह रहा है। उसेक पास हाइटेक हथियार और गोलियां हैं। किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसके बाद IG गर्ग के निर्देश पर टीम गठित की गई। झारखंड के गढ़वा पुलिस की भी मदद ली गई। गठित टीम ने इलाके में रेड मारी और 4 उग्रवादियों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर टुनेश लकड़ा और तब्सुम अहमद को कुनकुरी से गिरफ्तार किया गया। एरिया कमांडर दुनेश लकड़ा के खिलाफ पुलिस फाइल में कुल 31 संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, रंगदारी, डकैती जैसे झारखंड में 18 और छत्तीसगढ़ में 13 मामले शामिल हैं। सुनें क्या बोले IG गर्ग…

इसे भी पढ़ें : “गुप्ता ट्रेडर्स से गैंग ने नहीं मांगी रंगदारी”, कुख्यात अमन का पोस्ट वायरल

इसे भी पढ़ें : राजधानी में होल्डिंग टैक्स को लेकर बड़ी खबर… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : जिसने भी देखा सुना, हर किसी का कलेजा दरक गया… जानें

इसे भी पढ़ें : एक ही रात 14 घरों में सेंधमारी, सनसनी

इसे भी पढ़ें : होने वाली थी बिटिया की शादी, पर हो गया कांड… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर में खलबली, रोकना पड़ा ट्रेनों का परिचालन… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कई अधिकारियों का तबादला, इस बार किस विभाग का… देखें लिस्ट

Show comments
Share.
Exit mobile version