Sunday, 7 July, 2024 • 03:59 am

New Delhi : दिल्ली में बीती देर रात से तेज बारिश शुरू ह गई है। इस तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गये। तेज हवा के चलते भोर करीब 5 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत का हिस्सा गिर गया। इसके नीचे कुछ गाड़ियां दब गईं। घटना में 6 लोग जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है। दिल्ली में आज भी तेज बारिश का अलर्ट है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि हमें सुबह साढ़े 5 बजे छत के हिस्सा गिरने की सूचना मिली। इसके बाद तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल रेस्क्यू जारी है।

एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने कहा कि मैं पर्सनली इसे मॉनिटर कर रहा हूं। रेस्क्यू चल रहा है। टर्मिनल-1 पर मौजूद सभी पैसेंजर्स को कोई दिक्कत न हो इसके लिए एयरपोर्ट के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

दिल्ली में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों से पानी शुक्रवार सुबह तक भी नहीं निकल पाया है। ITO समेत कई मुख्य मार्ग पर जाम लगने से लोगों को परेशानी हो रही है। यहां आज भी तेज बारिश का अलर्ट है।

मानसून ने कल उत्तर भारत के तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में एंट्री ली। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के कुछ हिस्सों को मानसून ने कवर कर लिया। इसके साथ ही मानसून गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार में भी आगे बढ़ गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल बनने की संभावना है। इससे राजस्थान के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के बाकी हिस्सों में अगले 2-3 दिनों में मानसून पहुंचेगा।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, केरल शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : नल में जल है या नहीं, यह पक्का करें : CM

Show comments
Share.
Exit mobile version