Patna : बिहार की राजधानी पटना में आज यानी सोमवार को भोरे-भोर भाजपा नेता श्यामसुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। बाइक सवार तीन अपराधियों ने पहले उन्हें गोली मारी, फिर छुरा से ताबड़तोड़ वार किया। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। सारी वारदात वहां लगे CCTV में कैद हो गयी। श्यामसुंदर पटना सिटी चौक के नगर मंडल अध्यक्ष थे।

CCTV फुटेज के अनुसार आज भोर में भाजपा नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा सड़क के किनारे बैठे हुए थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां धमक पड़े। मुन्ना शर्मा के गले से उनकी सोने की चेन झपटने लगे। प्रतिरोध करने पर एक बदमाश ने भाजपा नेता के सिर में गोली मार दी। वहीं, दूसरे बदमाश ने छुरा से ताबड़तोड़ वार किया। लहूलुहान मुन्ना शर्मा वहीं गिर पड़े। उधर से गुजर रहे मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों की नजर खून से लथपथ मुन्ना शर्मा पर पड़ी। लोगों ने जल्दबाजी में उन्हें पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुन्ना शर्मा की मौत की फैली खबर के बाद स्पॉट पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, FSL और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

इधर, मुन्ना शर्मा के घरवालों के अनुसार बीते कल यानी रविवार को उनके बेटे की मंगनी थी। काफी सारे मेहमान घर आये हुए थे। आज भोर में श्यामसुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा घर आये कुछ मेहमानों को छोड़ने के लिए निकले थे। वापस लौटने के दरम्यान यह कांड हो गया।

इसे भी पढ़ें : लोबिन के BJP में जाने के बाद JMM का तंज… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : “हम किसी को किडनैप करके नहीं लाते”… क्या बोल गये हिमंत सरमा… देखें

इसे भी पढ़ें : चंपाई सोरेन से मिले हिमंता सरमा, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : JMM के लोबिन BJP में शामिल, बोले- आज तीर धनुष में दम नहीं

इसे भी पढ़ें : लेवी वसूलने निकले पांडेय गिरोह को तीखी चोट… देखें कैसे

Show comments
Share.
Exit mobile version