Ranchi : इस वर्ष रांची और झारखंड के मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फरवरी में गर्मी इस बार 18 दिन पहले ही शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, फरवरी 2024 में सबसे गर्म दिन 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि इस बार 2 फरवरी को ही यह तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
फरवरी की शुरुआत के साथ ही रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। सुबह में कोहरा और धुंध के साथ थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है, लेकिन दिन में आसमान साफ रहने से तापमान में वृद्धि हो सकती है। रात में ठंड बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, 4 फरवरी 2024 को रांची का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, 4 फरवरी 2025 को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के बदलते मौसम के लिए बढ़ती आबादी और पर्यावरण को हो रहे नुकसान जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, नदियों का अस्तित्व मिटना और खेतों का गायब होना इस बदलाव के प्रमुख कारण हैं। पहले रांची में गर्मी के मौसम में भी बारिश होती थी, लेकिन अब स्थिति बदल गई है, जहां वर्ष के 12 में से 9 महीने गर्मी पड़ रही है।
इसे भी पढे़ं : Airport पर लटकी मिली CISF कांस्टेबल की बॉडी… जानें कहां
इसे भी पढे़ं : रेलवे में 1036 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
इसे भी पढे़ं : PNB में बिना लिखित परीक्षा नौकरी, 1.75 लाख रुपये तक की सैलरी!
इसे भी पढे़ं : PM मोदी ने रुद्राक्ष धारण कर संगम में लगायी डुबकी… देखें वीडियो