Chaibasa : चाईबासा पुलिस कुप्तान आशुतोष शेखर को इंफॉर्मेशन मिली कि नक्सलियों का एक अज्ञात दस्ता कोल्हान इलाके के जेटेया थाना क्षेत्र में घूम रहा है। कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। मिली इंफॉर्मेशन पर SP के निर्देश पर फोर्स सर्च ऑपरेशन पर निकल पड़े। जब जेटेया थाना क्षेत्र के झिरझोर के जंगली और पहाड़ी इलाके में पहुंचे तो उन्हें दो IED बम मिले। यह बम नक्सलियों ने सुरक्षाबल के दवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्लांट किये थे। बरामद दोनों IED बमों को बम निरोधक दस्ता की मदद से जंगल में ही ब्लास्ट कर डिफ्यूज कर दिया गया। बम ब्लास्ट से झिरझोर का जंगली इलाका दहल उठा। वहीं सर्च ऑपरेशन जारी है।

यहां याद दिला दें कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन के सारंडा और कोल्हान इलाकों में मूवमेंट की खबर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखंड जगुआर और CRPF 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की संयुक्त टीमें इस अभियान में जुटी हैं। सर्च ऑपरेशन के दरम्यान ही आज यानी शनिवार को सुरक्षाबलों को यह कामयाबी हाथ लगी है।

इसे भी पढ़ें : रांची के 33 रूफ टॉप बार और रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश, देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा से गायब लड़की रांची के इस इलाके में बेसुध मिली

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड ला सकती है पुलिस, कब और क्यों… जानें

इसे भी पढ़ें : अचानक पिठोरिया थाना पहुंचे SSP, थानेदार को किया सस्पेंड… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : कुख्यात अमन साहू के खास आकाश की माशूका को मिली बेल, किस मामले में… जानें

इसे भी पढ़ें : रहस्यमई ढंग से गायब उपेंद्र इस हाल में मिला, लोगों ने किया सड़क जाम

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत से मिले USA के स्टीव, आदिवासी युवाओं के लिए करना चाहते ये काम

Show comments
Share.
Exit mobile version