Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि पूरी श्रद्धा, भक्ति, उत्साह, उमंग और खुशी के साथ हम रामनवमी महापर्व मना रहे हैं। यह भगवान श्री राम के प्रति हमारी असीम श्रद्धा एवं आस्था का परिचायक है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर प्रांगण में श्री राम जानकी की पूजा-अर्चना करते हैं। हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें, रामनवमी महापर्व यही संदेश देता है। CM हेमंत आज यानी रविवार को रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लोगों को संभोधित कर रहे थे। सीएम यहां अफनी व्धायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पूजा करने पहुंचे थे। मौके पर सीएम ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने लोगों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के इस पावन अवसर पर आस्था के समागम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है।

ये रहे मौजूद

मौके पर श्री राम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत ओमप्रकाश शरण एवं सदस्य प्रणय कुमार, केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, श्री राम-जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट तथा श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : रामनवमी को लेकर रांची में फ्लैगमार्च, दहशतगर्दों को सख्त चेतावनी

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में 5-5 किलो के 4 IED डिफ्यूज, 16 बंकर तहस-नहस

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग, शोभायात्रा में बाइक रैली निकालने पर रोक

इसे भी पढ़ें : राजधानी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, 20 थाना क्षेत्रों में आसमान से निगहबानी

इसे भी पढ़ें : स्कूल में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे बच्चे, 20 को करना पड़ा भर्ती

इसे भी पढ़ें : रामनवमी को लेकर ड्रोन से हो रही राजधानी की निगरानी… देखें वीडियो

Show comments
Share.
Exit mobile version