Nawada : बिहार में पुलिस बल पर लगातार हो रहे हमलों से प्रशासन को हिला कर रख दिया है। गुजरे तीन रोज में बिहार के अररिया, मुंगेर, भागलपुर और नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत में उग्र भीड़ ने पुलिस बल पर हमला बोल दिया। पुलिस के अनुसार नवादा जिले के तुलसी बिगहा गांव में रविवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों के द्वारा हमला बोल दिया गया। जिससे कई पुलिसकर्मी जख्मी हरो गये। वहीं, पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। इस संबंध में थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि तुलसी बिगहा निवासी उषा देवी थाना पहुंची। उसने अपने पति और सास के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए पीड़ित उषा देवी के साथ रजौली थाना के एसआई सत्येंद्र सिंह,पीटीसी सुरेंद्र राम के साथ सशस्त्र बल को भेजा गया। पीड़िता के पति वीरू यादव को पुलिस कर्मियों के द्वारा समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन पीड़ित महिला को देखते ही उक्त गांव के लोग उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इल्जाम है कि उग्र भीड़ ने जवानों की राइफल छीनने की भी कोशिश की। इसके बाद उग्र भीड़ के द्वारा किए गए हमले में एक पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए ।
घटना की सूचना पाकर SDPO की देखरेख में टीम गठित की गयी। टीम ने रेड मारी और हमले के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।अ न्य उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार उपद्रवियों में वीरू यादव पिता बिंदेश्वरी यादव, भोला यादव पिता महावीर यादव, छोटू कुमार पिता बिंदेश्वरी यादव, प्रिंस कुमार पिता सुनील यादव, बिरजू यादव पिता कपिल यादव, सहदेव यादव पिता लूफ़र यादव,सांवली देवी पति बिंदेश्वरी यादव अमीरक यादव पिता तिलकधारी यादव शामिल है। गिरफ्तार सभी उपद्रवियों के विरुद्ध रजौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
यहां याद दिला दें कि बीत तीन दिनों के भीतर अररिया-मुंगेर में जहां दो एएसआई उग्र भीड़ के हमलों में मारे गए है, वहीं भागलपुर और नवादा में हुई घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए है।
इसे भी पढ़ें : बेल पर जेल से बाहर निकला पीयुष तिवारी फिर अरेस्ट… जानें क्यों