Hazaribagh : बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी घुड़सवारी को लेकर, तो कभी खुद से कार ड्राइव कर विधानसभा पहुंचने पर। कभी वीडियो एल्बम रिलीज कर, तो कभी फॉर्चुनर से उतर कर फुचका बेचने को लेकर। इस बार कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद चर्चा में क्लासिकल ओडिसी डांस परफॉर्मेंस को लेकर। अंबा प्रसाद ने अपने डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया है। अब उनका शेयर किया हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। क्लासिकल ओडिसी डांस परफॉर्मेंस को लेकर अंबा प्रसाद ने मीडिया को बताया कि गुजरे कई सालों से ओडिसी नृत्य कला की ट्रेनिंग ले रही हैं। पिछले कई सालों से हर रविवार के दिन वह एक राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कलाकार से इस कला की दीक्षा हासिल कर रही हैं। अंबा प्रसाद ने यह भी बताया कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए कुछ अलग दिखना था, इस चलते परफॉर्मेंस को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिससे महिलाओं के आत्मविश्वास को और भी संबल मिल पाये। बता दें कि ओडिसी एक अभिजात नृत्य शैली है। यह नृत्य शैली काफी प्राचीन है। छठी से नौवीं शताब्दी के शिलालेखों में इसका उल्लेख मिलता है। यह डांस ओडिशा के सबसे पुरानी नृत्य शैलियों में से एक है।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात मयंक सिंह ने ली रांची में कोयला कारोबारी पर फा’यरिंग की जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें : अमन साहू गैंग ने राजा अंसारी से तोड़ा नाता, कुख्यात मयंक सिंह का पोस्ट वायरल

इसे भी पढ़ें : कोयला कारोबारी मुकेश सिंह के घर फिर फा’यरिंग, कुख्यात मयंक सिंह ने ली जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें : आज आदिवासी समाज को एकजुट होने की जरूरत : CM हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : जीवन में खेलकूद की बड़ी अहमियत : CM हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : NTPC DGM म’र्डर केस में बाबूलाल ने राज्य सरकार को घेरा, क्या बोले… जानें

Show comments
Share.
Exit mobile version