Khunti : PLFI का नवनियुक्त एरिया कमांडर आंद्रियास कंडुलना उर्फ तूफान और निमुस कंडीर उर्फ मास्टर को खूंटी पुलिस ने दबोच लिया। 23 साल का तूफान चाईबासा के गुदड़ी थाना क्षेत्र के ओलमोकोद गांव का रहने वाला है। वहीं, 27 साल के मास्टर का घर खूंटी के बंदगांव थाना क्षेत्र के गंजना जुराटोली गांव में है। दोनों के पास से पुलिस ने सी पिस्टल, जिसकी मैगजीन में चार कारतूस लोड था और संगठन का पर्चा बरामद किया। इसके बाद मास्टर की निशानदेही पर पुलिस ने हारता जंगल में एक पेड़ के नीचे जमीन पर गड्ढा खोदकर वहां छिपाए गए संगठन के लगभग चार सौ जिंदा गोलियां, सात एंड्रॉइड और कीपैड मोबाइल बरामद किया। इस बात का खुलासा आज खूंटी के पुलिस कप्तान अमन कुमार ने मीडिया के सामने किया। SP ने बताया कि उन्हें इंफॉर्मेशन मिली थी कि PLFI का एरिया कमांडर तूफान अपने साथी के साथ ठेकेदारों से लेवी वसूलने पहुंचा है। वहीं, इलाके में संगठन को मजबूत करना भी इनका मकसद है। तोरपा कें SDPO ख्रिस्टोफर केरकेट्टा की देखरेख में गठित टीम ने घेराबंदी कर एक बाइक पर सवार दोनों उग्रवादियों को धर दबोचा।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आंद्रियास कंडुलना उर्फ तूफान के खिलाफ चाईबासा में दो मामले दर्ज हैं। इन मामलों में वह चाईबासा जेल भी जा चुका है। जेल से साल 2023 में जमानत पर बाहर निकलने के बाद वह फिर से उग्रवादी गतिविधियों में एक्टिव हो गया। वहीं, गिरफ्तार अमुस कंडीर उर्फ मास्टर संगठन का मुख्य मास्टरमाइंड है।

इसे भी पढ़ें : बिहार के 24 जिलों में बारिश, 10 में लू का अलर्ट

इसे भी पढ़ें : CM चंपई सोरेन ने शिक्षक नियुक्ति के लिए दी दो डेड लाइन… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में दो रोज का ऑरेंज अलर्ट… जानें

इसे भी पढ़ें : “केजरीवाल ने पंजाब को सैन फ्रांसिस्को बना दिया”… देखें वायरल वीडियो

इसे भी पढ़ें : गेस्ट टीचरों पर पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : जेपी नड्डा को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : 25 जून लोकतंत्र पर कलंक, आज का दिन गौरवमय है : PM

Show comments
Share.
Exit mobile version