Sunday, 7 July, 2024 • 04:39 am

Garhwa : घर की बेटी का अंतिम संस्कार कर उसकी यादों में खो जाने वाले परिवार को तब जोर का झटका धीरे से लगा जब बेटी जिंदा घर लौट आई। पूरा परिवार सकते में आ गया, पर इस बात का जिक्र किसी से नहीं किया। बेटी के जिंदा लौट आने की बात पुलिस तक पहुंच गई। तब पुलिस ने सोचा आखिर नदी में मिली लड़की की लाश किसकी थी? पलामू SP रीष्मा रमेशन ने इसे गंभीरता से लिया और सच सामने आ गया। खुलासा हुआ कि ऑनर किलिंग की शिकार लड़की की डेड बॉडी मिली थी। पुलिस ने शक के आधार पर पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में रहनेवाली एक नाबालिग लड़की के दो भाईयों को उठाया। दोनों भाईयों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस को बताया गया कि उसकी बहन एक लड़के से प्यार करती थी। इसी साल बहन उस लड़के के साथ भाग गई। पुलिस ने दोनों को खोज निकाला। लड़की अपने घर जाने को राजी नहीं थी, तब उसे 5 मई को एक शेल्टर होम में रखा गया था। 15 मई को लड़की का परिवार उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद लड़की के दो भाइयों ने बहन की हत्या कर उसकी लाश गढ़वा के भंडरिया में एक नदी में फेंक दी। नदी से लाश मिलने के बाद भंडारिया के एक परिवार ने मिली लाश पर दावा करते हुये उसे अपनी बेटी बताया। तब पुलिस ने शव को भंडारिया के परिवार को सौंप दिया। परिवार ने इस लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में बेटी के जिंदा लौट जाने के बाद यह सनसनीखेज खबर सामने आई। अनुसंधान कार्य प्रभावित न हो जाये, इसे लेकर अबतक पूरे मामले का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें : बिहार के 24 जिलों में बारिश, 10 में लू का अलर्ट

इसे भी पढ़ें : CM चंपई सोरेन ने शिक्षक नियुक्ति के लिए दी दो डेड लाइन… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में दो रोज का ऑरेंज अलर्ट… जानें

इसे भी पढ़ें : “केजरीवाल ने पंजाब को सैन फ्रांसिस्को बना दिया”… देखें वायरल वीडियो

इसे भी पढ़ें : गेस्ट टीचरों पर पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां… जानें क्यों

Show comments
Share.
Exit mobile version