Ranchi : रांची के दो मशहूर रूफटॉप बार एंड रेस्टूरेंट प्राणा और ग्रीका बंद नहीं होंगे। झारखंड हाइकोर्ट ने रांची नगर निगम द्वारा बंद करने के आदेश पर रोक लगा दी है। हाइकोर्ट के इस फैसले से कांके रोड स्थित ग्रेका किचन और हरमू रोड स्थित प्राणा रूफटॉप बार एंड रेस्टूरेंट के संचालकों ने राहत की सांस ली है। यहां याद दिला दें कि गुजरे कुछ रोज पहले रांची नगर निगम ने शहर के तमाम वैसे रूफटॉप बार एंड रेस्टूरेंट को बंद करने का आदेश दिया था, जो नियमों को ताख पर रख कर रूफटॉप का संचालन कर रहे थे। प्राणा और ग्रेका किचन का भी नाम लिस्ट में शामिल था। दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों ने RMC यानी रांची नगर निगम के फैसले के खिलाफ हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। प्रार्थियों के वकील ने कोर्ट को बताया कि दोनों बार एंड रेस्टूरेंट जिस बिल्डिंग में चल रहे हैं, उस बिल्डिंग का नक्शा RMC से पास किया हुआ है। साथ ही अग्निशमन विभाग से फायर सुरक्षा को लेकर NOC तक लिया हुआ है। वहीं, रूफटॉप पर कुर्सी और टेबल के अलावा सारा स्ट्रक्चर अस्थाई है।

इसे भी पढ़ें : बिहार विधानसभा में 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश

इसे भी पढ़ें : पुलिस की छवि धूमिल करने के वास्ते गढ़ी झूठी कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : अजब-गजब तरीके से टपा देते लोगों के खाता से माल, धराये शातिरों ने उगले राज

इसे भी पढ़ें : बारात से लौट रहे शख्स को बीच सड़क किया छलनी, फिर…

इसे भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा में 1,45,400 करोड़ का बजट पेश… देखें LIVE

इसे भी पढ़ें : रुक-रुक कर चलती रही गो’लियां, महिला नक्सली सहित दो के मिले श’व

इसे भी पढ़ें : हाई अलर्ट पर रांची और गुमला पुलिस, बॉर्डर भी सील… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : “प्राइवेट नौकरी या अपना व्यवसाय, सभी के लिए मोदी सरकार की पेंशन योजना”

इसे भी पढ़ें : खुद को बताता आर्मी का चीफ इंजीनियर, 5 लाख में तय करता सौदा… जानें किसका

Show comments
Share.
Exit mobile version