Latehar : JJMP के दो खूंखार उग्रवादियों ने आज सरेंडर कर दिया। इनके नाम पप्पू साहू और चंदन साहू बताये गये। दोनों लातेहार के छिपादोहर थाना क्षेत्र के होसीर गांव के रहने वाले हैं। आज यानी मंगलवार को लातेहार के पुलिस कप्तान कुमार गौरव के सामने इन दोनों से हथियार डाल दिये। मौके पर पुलिस कप्तान कुमार गौरव और सीआरपीएफ के कमांडेंट यादराम बुनकर ने फूलों की माला पहना सरेंडर कर चुके दोनों उग्रवादियों का स्वागत किया और मुख्य धारा से जुड़ने के वास्ते उन्हें बधाई दी।
SP कुमार गौरव ने बताया कि झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर दोनों उग्रवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज के मुख्य धारा में लौटने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस के द्वारा किए जा रही लगातार कार्रवाई से नक्सली काफी कमजोर हुए हैं। इसी क्रम में दोनों नक्सलियों ने CRPF और छिपादोहर थानेदार धीरज कुमार से संपर्क कर सरेंडर करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद अधिकारियों के द्वारा की जानकारी दी गयी। मंगलवार को दोनों ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। SP ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले दोनों उग्रवादियों के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि पप्पू साहू पर तीन उग्रवादी हिंसा के मामले दर्ज हैं। जबकि चंदन साहू पर एक मामला दर्ज है।
JJMP के दो खूंखार उग्रवादियों ने किया सरेंडर, क्या बोल गये लातेहार SP कुमार गौरव… देखें pic.twitter.com/45Z8u6Qkr6
— News Samvad (@newssamvaad) February 4, 2025
इसे भी पढ़ें : ADG सुमन गुप्ता ने तमाम DIG और SP के साथ की मीटिंग… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बच्चों की तेल से मालिश के कई अद्भुत फायदे… जानें
इसे भी पढ़ें : प्रोफेशनल तरीके से हुई तफ्तीश और धरा गया मोस्ट वांटेड सुप्रीमो शैतान सिंह
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत दे रहे झारखंड में स्टार्टअप का मौका, इस रोज से भेजें Idea
इसे भी पढ़ें : कोकर के दवा दुकान में ‘गंदा धंधा’ करने वाला धराया… जानें मामला
इसे भी पढ़ें : महाकुम्भ में आखिरी अमृत स्नान पर नागा श्रद्धालुओं को देखने उमड़ा जन सैलाब
इसे भी पढ़ें : कड़ाके की ठंड के बीच भूकंप के झटके, तीव्रता 3.4… जानें कहां