Ranchi. झारखंड के नेताओं में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से चढ़ रहा है। ट्वीटर पर उनके दस लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। ट्वीटर पर मंगलवार बारह बजे तक उन्हें फॉलो करनेवालों की संख्या 10 लाख 162 थी।

वहीं, अन्य नेताओं की बात करें तो भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के ट्वीटर पर दो लाख 28 हजार 277 फॉलोअर्स हैं। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के चार लाख सात हजार 814 फॉलोअर्स हैं। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की बात की जाए तो उनके 55373 फॉलोअर्स हैं।

अपने काम से लोकप्रिय हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झामुमो प्रवक्ता डॉ तनुज खत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने काम से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। वे एक युवा मुख्यमंत्री हैं और समाज के हर वर्ग में उनकी स्वीकार्यता है। सिर्फ झारखंड ही नहीं देश और दुनिया में उनके चाहनेवाले बढ़ रहे हैं। जो नीतियां वे लागू कर रहे हैं उसकी विदेशों में भी चर्चा हो रही है।

झारखंड के युवाओं में विदेशों में पढ़ाई कराने की योजना लागू कर उन्होंने राज्य के युवाओं के लिए संभावनाओं के द्वार खोले हैं। उनकी नीतियां समावेशी हैं और समाज के हर वर्ग का उत्थान करनेवाली है। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार चढ़ रहा है और ट्वीटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या एक मिलियन के पार जा चुकी है।

Show comments
Share.
Exit mobile version