News Samvad : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर ‘गोपी बहू’ उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी Devoleena Bhattacharjee) मां बन गयी हैं। देवोलीना ने कल यानी 18 दिसंबर 2024 को अपनी पहली संतान को जन्म दिया। इस बात की जानकारी देवोलीना और उनके पति शाहनवाज शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर शेयर किया है। ‘गोपी बहू’ यानी ‘साथ निभाना साथिया’ फेम एक्ट्रेस ने अपनी डिलीवरी के एक रोज बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने बेबी बॉय के जन्म की कबर फैंस के साथ साझा की है। देवोलीना के वीडियो शेयर करते ही, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने जो वीडियो शेयर किया है, वो ब्लू की थीम में है और उसमें एक बच्चा, पालना और कुछ झूले रखे दिख रहे हैं। इसके साथ लिखा है- हम अपने बेबी बॉय के आगमन की घोषणा करते हुए काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- “हेलो वर्ल्ड। हमारा एंजेल बॉय आ चुका है। 18•12•2024”

करीब 39 साल की देवोलीना भट्टाचार्जी शादी के दो साल बाद बनीं हैं। उन्होंने साल 2022 में शाहनवाज शेख से कोर्ट मैरिज की थी। शाहनवाज शेख से शादी करने के बाद एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया गया था। ऐसी भी खबरें थीं कि शानवाज से शादी की वजह से देवोलीना से उनके परिवार वाले नाराज थे। उनके भाई ने उनसे महीनों तक बात भी नहीं की थी। हालांकि, अब उनके बीच सब कुछ ठीक है।

इसे भी पढ़ें : आका के हुक्म पर चलायी गोली, खुद हो गया जख्मी… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : रोजगार और आय वृद्धि के लिए दीर्घस्थायी कार्यक्रम हो तैयार : चमरा लिंडा

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन 10 जिलों में शीतलहर का प्रकोप, 5 रोज तक घना कोहरा

इसे भी पढ़ें : “झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य जहां…”, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… देखें

इसे भी पढ़ें : राशन कार्ड से ले कर धोती-सारी तक के लिये मंत्री इरफान का बड़ा ऐलान

Show comments
Share.
Exit mobile version