Sunday, 7 July, 2024 • 06:32 am

News Samvad : कुवैत के मंगाफ शहर की 6 मंजिला इमारत में बीती देर रात आग लगने से 49 मजदूर बेमौत मारे गये। 50 से ज्यादा लोग बेतरह जख्मी हो गये हैं। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, मरने वालों में करीब 42 लोग भारत के हैं। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, इनमें 12 केरल और 5 तमिलनाडु से थे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज कुवैत के लिए रवाना हो चुकी हैं। अन्य मृतक पाकिस्तान, फिलिपींस, मिस्र और नेपाल के बताये जा रहे हैं।

हादसे के बाद भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत पहुंच चुके हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि इमारत में आग लगने की वजह से कुछ शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। कई लाशें बिल्डिंग की सीढ़ियों पर मिली। भारत का एयरफोर्स वन प्लेन शवों को वापस लाने के लिए तैयार खड़ा है।

मंत्री ने कहा, “जैसे ही शवों की पहचान हो जाती है, उनके परिजन को इसकी सूचना दी जाएगी। इसके बाद शव वापस भारत लाए जाएंगे।” कुवैत के समयानुसार यह हादसा बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। 6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर के किचन में लगी आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई। उस वक्त सभी कामगार सो रहे थे।

आग लगने की वजह से मची भगदड़ के बीच कई लोगों ने घबराकर बिल्डिंग की खिड़कियों से छलांग लगा दी। कई लोग इमारत के अंदर ही फंसे रह गए और धुएं में दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : पहले 9 लाख लोन निकाल गटक गया, फिर कर गया बड़ा कांड… जानें

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट 3.0 : किस मंत्री की उम्र कितनी… जानें यहां

इसे भी पढ़ें : मोदी 2.0 के वैसे 34 चेहरे, मोदी 3.0 कैबिनेट में जिन्हें नहीं मिली जगह

इसे भी पढ़ें : CM के काफिले पर हमला, एक जवान को लगी गोली

इसे भी पढ़ें : वंदे भारत, राजधानी सहित कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा

इसे भी पढ़ें : मोदी मंत्रीमंडल में 72 मिनिस्टर, 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्य और…

इसे भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली PM पद की शपथ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : होने वाले पति के लिये हल्की अंगूठी लायी मां, क्या कर गई बेटी… जानें

इसे भी पढ़ें : फिर बदला स्कूलों का समय, जानें नया टाइम-टेबल

इसे भी पढ़ें : ‘महासंग्राम’ में भारत की शानदार जीत, देश में जश्न… देखें वीडियो

Show comments
Share.
Exit mobile version