Koderma : झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक मामले में कोडरमा पुलिस ने मंगलवार की सुबह 4 बजे गिरिडीह के न्यू बरगंडा में ताबड़तोड़ छापेमारी की। वहां से छह स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया गया है। कोडरमा SDPO अनिल कुमार सिंह की देखरेख में हुई छापेमारी में कई मोबाइल फोन और भारी मात्रा में प्रश्न पत्र भी बरामद किये गये हैं। पेपर लीक से संबंधित साक्ष्य भी मिले हैं। वहीं गिरफ्तार किये गये लोगों में एक मास्टरमाइंड भी बताया जा रहा है। सभी गिरफ्तार स्टूडेंट्स को लेकर पुलिस कोडरमा चली गयी।

यहां याद दिला दें कि पेपर लीक मामले में JAC यानी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आदेश जारी होने के बाद जिला प्रशासन जांच कर रही है। वहीं, बीते सोमवार को DGP अनुराग गुप्ता ने भी सख्त लहजे में दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। जांच टीम ने पेपर लीक मामले में 12 घंटे के अंदर दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पेपर लीक मामले पर पुलिस विभाग ने अपने साइबर सेल को विशेष निर्देश देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी हर गतिविधियों निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। इस बाबत मरकच्चो थाना में मामला दर्ज किया गया था और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनमें प्रशांत कुमार साव और आशीष कुमार साव शामिल हैं। प्रशांत मरकच्चो प्रखंड के जामू में एक प्राइवेट स्कूल और कोचिंग सेंटर चलाता है। दोनों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है और लगातार पूछताछ की जा रही है। देवघर के मधुपुर से भी प्रिंस नामक युवक को पकड़ा गया है जबकि जमुआ से एक पारा शिक्षक और कोचिंग चलाने वाले शिक्षक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : सांसद सीपी चौधरी ने किया चक्का जाम, SP बोले- 72 घंटे के भीतर…

इसे भी पढ़ें : PM किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त रुक गई है तो कैसे पायें

इसे भी पढ़ें : महाकुंभ में आखिरी शाही स्नान कल, भीड़ कब होगी कम… जानें

इसे भी पढ़ें : मैट्रिक पेपर लीक को लेकर DGP सख्त, अधिकारियों को दिये कई निर्देश

Show comments
Share.
Exit mobile version