Ranchi : कांके सीट से कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि अगर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में रहती तो शायद भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर आज जिंदा होते। इंटेलिजेंस विभाग को भा थोड़ा अलर्ट रहना चाहिये। विधायक सुरेश बैठा ने अनिुल टाइगर के दिन दहाड़े हुई हत्या को पुलिस-प्रशासन और इंटेलिजेंस विभाग की विफलता बताया है। विधायक आज यानी गुरुवार को विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत के दरम्यान यह बातें कही। कैरेक्टर असैसिनेशन के सवाल पर विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि पुलिस चाहे जो भी कह ले, लेकिन वह जानते हैं कि अनिल टाइगर एक नेक दिल इंसान थे। सामाजिक मंच हो या फिर राजनीतिक मंच, हर जगह अनिल टाइगर काफी एक्टिव रहते थे। वह 20-25 सालों से अनिल टाइगर को जानते पहचानते थे। कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि कल की घटना में एक अपराधी को पकड़ा गया है लेकिन घटना का मूल साजिशकर्ता है, उसका उद्भेदन होना चाहिए। मुख्य साजिशकर्ता तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि शूटर बाहर का है इसलिए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि मुख्य साजिशकर्ता बाहर का ही होगा।

वहीं, रांची बंद को लेकर कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि बंद शांतिपूर्वक कराया गया और वह सफल भी रहा। वे खुद करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय कर विधानसभा तक पहुंचे हैं। उन्हें रास्ते में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अपराधी बेलगाम, सरकार असहाय : रक्षा राज्य मंत्री

इसे भी पढ़ें : बिहार विस में उठी लालू यादव काे भारत रत्न देने की मांग, फिर…

इसे भी पढ़ें : जहां-तहां से टपा देते थे बाईक, पुलिस ने 6 को दबोचा

इसे भी पढ़ें : अनिल टाइगर की सिर में गो’ली मा’र कर ह’त्या, शू’टर गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : आंगनबाड़ी सेविकाओं सहित अन्य को स्मार्टफोन दे गये CM हेमंत सोरेन, क्या बोले… देखिये

Show comments
Share.
Exit mobile version