Ranchi : TSPC से नाता तोड़कर अपना अलग आपराधिक संगठन ‘BKS तिवारी’ बनाने वाला हार्ड कोर उग्रवादी कमांडर रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी के घर पहुंची पुलिस ने डुगडुगी बजाते हुये उसके घर में इश्तेहार चस्पा दिया। उसके अलावा संगठन के ही एक्टिव मेंबर अनिश अंसारी उर्फ अविनाश के घर भी डुगडुगी बजाती हुए इश्तेहार चस्पाया गया है। रामेश्वर महतो का घर हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के डमारू गांव में है। वहीं, अनिश अंसारी का घर रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में है।

लंबे अर्से से फरार उग्रवादी रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी और अनिश अंसारी उर्फ अविनाश को इश्तेहार के सहारे यह खबर दी गई कि वे तय समय तक सरेंडर कर दें, वर्ना उसके घर को कुर्क कर लिया जायेगा। इन लोगों के खिलाफ राजधानी रांची से सटे ठाकुरगांव थाना में संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। साथ ही, बड़कागांव, केरेडारी खलारी, बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के कई कांडों में वांटेड हैं। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद DIG सह रांची पुलिस कप्तान चदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर खलारी DSP राम नारायण चौधरी की देखरेख में ठाकुरगांव और बुढ़मू पुलिस द्वारा की गयी है।

इसे भी पढ़ें : पत्नी गयी मायके, घर में मिली पति और तीन बेटियों की ला’श, मचा तहलका

इसे भी पढ़ें : अलर्ट मोड में है पुलिस, जनता उमंग से मनायेगी होली : SSP चंदन सिन्हा

इसे भी पढ़ें : बदलते मौसम में बालों के झड़ने से बचाने के लिए 5 फलों का करें सेवन!

इसे भी पढ़ें : “फ्लाइट छूटने पर यात्रियों पाएं 7,500 रुपये का मुआवजा, जानें कैसे!”

इसे भी पढ़ें : थानेदार का पिस्टल छीन की भागने की कोशिश, फिर जो हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : एनकाउंटर के बाद अमन साहू गैंग का नया BOSS कौन… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची की बिटिया सृष्टि सिंह बनेगी इच्छाधारी नागिन, कैसे-क्यों-कहां… जानें

इसे भी पढ़ें : कुख्यात मयंक सिंह ने किया पोस्ट- NTPC के DGM की हत्या में अमन साहू गैंग का कोई हाथ नहीं

Show comments
Share.
Exit mobile version