Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इस शख्स के बनाए प्रोडक्ट के दीवाने हुए लाखों लोग! 4 साल में खड़ी की 1700 करोड़ की कंपनी
बिजनेस

इस शख्स के बनाए प्रोडक्ट के दीवाने हुए लाखों लोग! 4 साल में खड़ी की 1700 करोड़ की कंपनी

August 18, 2019No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बीरा91 (Bira91) के फाउंडर अंकुर जैन एक ऐसे ही शख्स का नाम है, जिसे लोग क्रिएटिव सोच और चौंकाने वाले नतीजे के लिए जानते हैं. बीरा 91 (Bira91) का फर्स्ट प्रोडक्शन मध्य प्रदेश और नागपुर में शुरू हुआ. सिर्फ 4 साल में बीरा 91 भारत के 15 से अधिक शहरों में बिकने लगी.
“सोल्ड-आउट” ऐसा शब्द है जो हर बिजनेसमैन (Businessman) को सुनना बेहद पसंद आता है, क्योंकि हर कंपनी का मकसद अपने प्रोडक्ट को बेचकर पैसा कमाना है. अगर आपके प्रोडक्ट को पसंद किया जा रहा है तो और क्या चाहिए.  साल 2015 में शुरू हुई कंपनी की वैल्युएशन अब 24.6 करोड़ डॉलर यानी 1722 करोड़ रुपये हो गई है.

बिजनेस शुरू करने के बाद पिता ने बंद कर दिया था बात करना- बीरा 91 के फाउंडर अंकुर जैन बताते हैं कि जब उन्होंने यह ड्रिंक लॉन्च की थी तो उन्हें यकीन नहीं था कि लोग उनकी ड्रिंक को इतना पसंद करेंगे और उसकी डिमांड इतनी बढ़ जाएगी. यह कंपनी फरवरी 2015 में शुरू हुई थी. शराब इंडस्‍ट्री में एंट्री के कारण उनके पिताजी ने भी उनसे बात करनी बंद कर दी थी, लेकिन अपनी सफलता से उन्‍होंने अपने पिता और परिवार का विश्‍वास भी जीत लिया.

बीरा 91 के फाउंडर अंकुर जैन बताते हैं कि जब उन्होंने यह ड्रिंक लॉन्च की थी तो उन्हें यकीन नहीं था कि लोग उनकी ड्रिंक को इतना पसंद करेंगे

अंकुर जैन ने शिकागो से कंप्‍यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया है. उनके पिता बिजनेस में नहीं थे, लेकिन नई चीजें सीखने में उन्‍होंने देर नहीं की और काफी जल्‍दी भांप गए कि बीयर के सेक्‍टर में कमाई के काफी मौके हैं, क्‍योंकि बाजार में विकल्‍प की कमी है.

बीरा 91 के पोर्टफोलियो में बीरा व्हाइट, बीरा ब्लॉन्ड, बीरा लाइट, बीरा स्ट्रॉन्ग, द इंडियन पेल एले और हाल में लॉन्च किए गए बूम क्लासिक और बूम स्ट्रॉन्ग सहित सात ब्रांड हैं. बूम स्ट्रॉन्ग में वॉल्यूम के लिहाज से 6-8 प्रतिशत अल्कोहल है और 650 एमएल का प्राइस 130 रुपये है.

कर्नाटक में तो यह ब्रांड किंगफिशर स्ट्रॉन्ग, यूबी एक्सपोर्ट स्ट्रॉन्ग, कार्ल्सबर्ग एलिफैंट और ट्यूबोर्ग स्ट्रॉन्ग को कड़ी टक्कर दे रहा है. बेंगलुरु में एक अल्कोहल-रिटेल आउटलेट के मैनेजर ने कहा, ‘बीरा बूम तेजी से बढ़ रहा है. इसका प्राइस यूबी एक्सपोर्ट स्ट्रॉन्ग के बराबर है.

बीरा 91 के पोर्टफोलियो में बीरा व्हाइट, बीरा ब्लॉन्ड, बीरा लाइट, बीरा स्ट्रॉन्ग, द इंडियन पेल एले और हाल में लॉन्च किए गए बूम क्लासिक और बूम स्ट्रॉन्ग सहित सात ब्रांड हैं.

नागपुर, इंदौर और आंध्र प्रदेश के कोवुर में कंपनी के पास कॉन्ट्रैक्ट पर चलने वाली तीन ब्रुअरीज हैं. मैसूर में एक और प्लांट अगले महीने चालू हो जाएगा. लॉन्च के बाद के 12 हफ्तों मे बीरा के 5 लाख केस बिके हैं. दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पॉन्डिचेरी और आंध्र प्रदेश में कंपनी की मौजूदगी बढ़ी है.

हालांकि यूबी ग्रुप जैसा लेवल हासिल करने में लंबा रास्ता तय करना होगा. यूबी ग्रुप के पास 31 ब्रुअरीज हैं. बीयर के मामले में दुनिया में नंबर वन कंपनी एबी इनबेव के पास भारत में 10 ब्रुअरीज हैं और कार्ल्सबर्ग इंडिया के पास आठ हैं.

ऐसे हुई शुरुआत- 2007 में न्‍यूयॉर्क से वापस भारत लौटे जैन के पास शराब के कारोबार का कोई अनुभव नहीं था, लेकिन 2015 में उन्‍होंने देश के युवाओं के टेस्‍ट, फ्लेवर और क्‍वालिटी का ख्‍याल रखते हुए एक ऐसा प्रोडक्‍ट पेश किया, जो महज दो साल में भारत का फेवरेट बीयर ब्रांड बन गया.

जिस समय बीरा लॉन्‍च की गई, उस समय किंगफिशर का बाजार में जलवा था. इसे देखते हुए जैन ने उम्‍दा इंटरनेशनल बीयर ब्रांडों की पैकेजिंग और क्‍वालिटी का ख्‍याल रखते हुए बीरा91 लॉन्‍च किया. यहीं से उनकी सफलता की गाड़ी आगे बढ़ी.

बीरा91 तुरंत हिट हो गई. 2015 में ही इसकी बिक्री बढ़कर 150,000 केस हो गई थी. 2016 में तो यह आंकड़ा 7 लाख को पार कर गया.

अंकुर जैन के अनुसार, बीरा 91 लाइट की 330 एमएल बोतल में महज 90 कैलॉरी है, जो एक ग्‍लास दूध या नारंगी के जूस से भी कम है. इस तरह से यह कैलॉरी के मामले में काफी लाइट और दूध से भी अधिक हेल्‍दी है.

बीरा 91 की बिक्री 2016-17 में 150 करोड़ रुपए पार गई. बीरा 91 में 91 भारत का कंट्री कोड है. कंपनी की मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट इंदौर और नागपुर में है.

कंज्यूमर भी स्ट्रॉन्ग बीयर पसंद कर रहे हैं, लिहाजा यह ब्रांड तेजी से बढ़ रहा है.’ स्ट्रॉन्ग बीयर कैटेगरी तेजी से बढ़ रही है. प्रीमियम और नॉन-प्रीमियम सेगमेंट्स में कई ब्रांड्स पेश किए जा रहे हैं.

लिहाजा जब शहरी युवाओं में पसंद किया जा रहा बीरा 91 जैसा ब्रांड बीरा 91 स्ट्रॉन्ग के बाद एक और स्ट्रॉन्ग बीयर लॉन्च करता है तो उम्मीद यही रहती है कि कंपनी प्रीमियम सेगमेंट पर फिर फोकस करेगी.

हालांकि जैन ने अलग रास्ता पकड़ा है और उन्होंने लैगर बीयर सेगमेंट में उतरने का फैसला किया है. जैन ने कहा, ‘हमारे पहले के प्रॉडक्ट्स काफी प्रीमियम हैं. कर्नाटक में हमारी 330 एमएल की बॉटल्स का दाम 90-100 रुपये और महाराष्ट्र में 130-140 रुपये है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुगल शासक बहादुर शाह जफर के वंशज बोले, ‘अयोध्या में राम मंदिर बना तो पहली ईंट हम रखेंगे’
Next Article फ्लाइट से करते हैं सफर, तो जानें क्या हैं आपके 5 अधिकार, ऐसे मिलेगा पूरा रिफंड

Related Posts

बिजनेस

नीता अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ की नींव, यहां हर चेहरे पर खिलेगा आत्मसम्मान

November 2, 2026
बिजनेस

जियो की आंधी के आगे थमी एयरटेल की रफ्तार… जानें कैसे

October 30, 2026
बिजनेस

5 साल की जिद और फिर मक्के के छिलके से लिख डाली कामयाबी की नई इबारत

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.