Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 02:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » BHU में नौकरी पाने का मौका, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
जॉब/एजुकेशन

BHU में नौकरी पाने का मौका, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

June 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
BHU
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : अगर आप बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बीएचयू ने अपने भारत कला भवन में ग्रुप बी और ग्रुप सी के गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 10 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

पद का नामसमूहपदों की संख्या
सहायक क्यूरेटरग्रुप बी2
कलाकारग्रुप बी1
सहायक फोटोग्राफरग्रुप सी1
जूनियर डार्नरग्रुप सी1
गैलरी परिचारकग्रुप सी5
कुल पद–10

किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?

सहायक क्यूरेटर पद के लिए उम्मीदवार के पास संग्रहालय विज्ञान, विरासत प्रबंधन या संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है।कलाकार पद के लिए ललित कला में स्नातक डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम पांच साल का अनुभव जरूरी है। इस पद के लिए भी अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।सहायक फोटोग्राफर पद के लिए फोटोग्राफी में डिग्री या डिप्लोमा और एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।जूनियर डार्नर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है।गैलरी परिचारक पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास संग्रहालय या संबंधित संस्थान में काम करने का अनुभव होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद की अधिकतम आयु सीमा भी 32 वर्ष है।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

बीएचयू की इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कैसे होगा चयन?

सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले बीएचयू की भर्ती वेबसाइट bhu.ac.in/rac पर जाएं।

इसके बाद Recruitment & Assessment Cell (RAC) पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके संबंधित पद का आवेदन फॉर्म भरें।

मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।

अंत में सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट या डाउनलोड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

इसे भी पढ़ें : हाथरस में 548 करोड़ की का तोहफा, सीएम योगी बोले- दंगा नहीं तो विकास तय

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहाथरस में 548 करोड़ की का तोहफा, सीएम योगी बोले- दंगा नहीं तो विकास तय
Next Article स्टीयरिंग पर सीएम, बगल में कल्पना… फिर शुरू हुआ सुकून का सफर… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

जयंती पर याद किये गये लोकनायक, गवर्नर और सीएम ने किया नमन

October 11, 2026
Headlines

रांची IIIT हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौ’त, रात में दरवाजा तोड़कर निकाली ला’श

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026

जयंती पर याद किये गये लोकनायक, गवर्नर और सीएम ने किया नमन

October 11, 2026

रांची IIIT हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौ’त, रात में दरवाजा तोड़कर निकाली ला’श

October 11, 2026

पटना के नामी रेस्टोरेंट्स में रेड, परोस रहे थे एक्सपायरी आइटम, वेज-नॉनवेज थे साथ

October 11, 2026

शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.