WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पिपरवार। बचरा झुला पुल के बगल मे चार पहिया एवं दोपहिया वाहनो के लिए बने छलटा पुल से एक हाईवा नीचे गिर गया।इस घटना मे किसी के हताहत या घायल होने की सुचना नही है।गौरतलब है की बचरा मे सपही नदी पर ट्रांसपोर्टिंग एवं छोटे वाहने के लिए अलग अलग पुल बने हुए है।कोयला ढुलाई मे लगे हाईवा एवं ट्रक जहाँ पक्के पुल पर चलते है वही छोटे वाहन पास के ही संकरे छलटा पुल से गुजरते है।लेकिन कोयला ढुलाई मे लगे कुछ चालक मनमाने तरीके से इस पुल का उपयोग कर रहे है जिसके परिणाम स्वरुप हाईवा पुल से नीचे गिर गया।

