Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 12:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिचौलिए चला रहे हैं झारखंड की सत्ता: बाबूलाल मरांडी
रांची

बिचौलिए चला रहे हैं झारखंड की सत्ता: बाबूलाल मरांडी

October 12, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-भाजपा, आजसू, लोजपा, जदयू और झामुमो उलगुलान संयुक्त रूप से लड़ेगी चुनाव
-दुमका में 13 को नामांकन, बेरमो में 14 को नामांकन
रांची। दुमका और बेरमो उपचुनाव को लेकर एनडीए के संयुक्त अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दोनों सीट एनडीए मिलकर लड़ेगी और जीतेगी भी। मरांडी सोमवार को एनडीए की संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य की हालात बद से बद्दतर है। मुख्यमंत्री बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाए खुद ट्रांसफर पोस्टिंग में व्यस्त हैं। हद तब हो जाती है जब मुख्यमंत्री जिस दिन स्थानांतरण करते हैं उसी दिन उसे रद्द भी करते हैं। इसका सीधा मतलब है कि बिचौलिए सत्ता चला रहे हैं। कोयला, पत्थर, बालू की लूट मची है। इस लुटेरी सरकार को उखाड़ फेकने की शुरुआत उपचुनाव में दोनों सीट जीत कर करेंगे।
दिशाविहीन नेतृत्व और वादाखिलाफी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव: सुदेश महतो
आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि कांग्रेस झामुमो का इतिहास रहा है जनता को ठगना। वोट की राजनीति में जनता को झूठा सब्जबाग दिखला कर जनता को ठगने का काम किया है। यह उपचुनाव दिशाविहीन नेतृत्व और वादा खिलाफी के खिलाफ लड़ा जाएगा। दोनों सीटें जिताने में आजसू अपना पूरा ताकत झोंक देगी। यह सीट एनडीए के खाते में जायेगा।
सत्ता उखाड़ फेंकने के लिए गठबंधन का चलेगा संघर्ष: दीपक प्रकाश
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि दुमका में 13 अक्टूबर को डॉ लुइस मरांडी और बेरमो से योगेश्वर महतो बाटुल 14 को नामांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन से लेकर अब तक जब – जब आजसू भाजपा साथ लड़ी है, जीत सुनिश्चित हुआ है। राज्य का विकास हुआ है। जबकि कांग्रेस झामुमो ने आंदोलन बेचने का कार्य किया है। यह उपचुनाव परिवारवाद बनाम लोकतंत्र, गिरता कानून स्तर, अपराध में बेतहाशा वृद्धि, हत्या, बलात्कार के बढ़ते मामलों के खिलाफ, आदिवासी, किसान और विकास विरोधी सरकार के खिलाफ लड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस गठबंधन के तहत भाजपा, आजसू, लोजपा, जदयू और झामुमो उलगुलान एक साथ मिलकर सत्तारूढ़ दल के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। चुनाव में संचालन समिति एनडीए गठबंधन का बनेगा। यह गठबंधन सिर्फ चुनाव के लिए नहीं बल्कि सत्ता में बैठे घमंडी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए होगा। मालूम हो कि एनडीए के संयुक्त अभियान की शुरुआत आजसू के केंद्रीय कार्यालय रांची में हुई, जहां बेरमो के प्रत्यासी योगेश्वर महतो को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकिसानों को गुमराह कर रही है मोदी सरकार : डॉ अजय
Next Article महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 21 लोग गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.