Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 08:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हरियाणा में एक परिवार की 6 बेटियां वैज्ञानिक
देश

हरियाणा में एक परिवार की 6 बेटियां वैज्ञानिक

October 24, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

सोनीपत। गांव भदाना के शिक्षक की छह बेटियां अपने पिता का नाम रोशन करने में बेटों से भी आगे निकल गई हैं। छह में से चार बेटियां विदेशों में रहकर विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शोध कर रही हैं। एक बेटी के कैंसर पर शोध को स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं दो बेटियां देश में ही रहकर दो विश्वविद्यालयों में शोध प्रोफेसर हैं और शोध कार्य कर रही हैं। अब नवरात्र में शिक्षक को अपनी छह बेटियां दुर्गा स्वरूपा नजर आती हैं। बेटियों के शोध पर उत्साह और उल्लास से प्रफुल्लित शिक्षक बताते हैं कि म्हारी छोरियां, छोरों से भी बढ़कर हैं।

गांव भदाना के जगदेव दहिया प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अध्यापक थे। उनके घर छह बेटियां और एक बेटा पैदा हुए। जहां लोग उस समय बेटियों को बोझ मानकर पढ़ाते नहीं थे, वहीं उन्होंने अपनी बेटियों की प्राइमरी शिक्षा गांव के स्कूल में ही कराई। सभी बेटियों ने सोनीपत के टीकाराम गर्ल्स कालेज से कक्षा 12वीं और हिंदू कालेज से बीएससी की। उससे आगे की शिक्षा के लिए उन्होंने बेटियों को चंड़ीगढ़ भेजा।

सभी बेटियां एमएससी-पीएचडी

जगदेव दहिया ने बताया कि उनकी बेटियां डॉ. संगीता फिजिक्स से, डॉ. मोनिका दहिया बायोटेक्नोलाजी से, डॉ. नीतू दहिया बायोटेक्नोलाजी से, डॉ. कल्पना दहिया, डॉ. डैनी दहिया व सबसे छोटी डॉ. रुचि दहिया मैथ से एमएससी-पीएचडी हैं। उनकी बड़ी बेटी डॉ. संगीता शहर के जीवीएम कालेज में फिजिक्स की प्रोफेसर हैं, जबकि चौथे नंबर की बेटी डा. कल्पना दहिया पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में प्रोफेसर हैं।

इनके अलावा मोनिका दहिया कनाडा में टोरेंटो में वैज्ञानिक हैं। डॉ. नीतू दहिया यूएसए में फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट में वैज्ञानिक हैं। वह खाद्य पदार्थों में मिलावट से होने वाले कैंसर पर शोध कर रही हैं। पिछले वर्ष उनका एक शोध स्वीकार हो चुका है जिसमें उन्होंने सिद्ध किया है कि कैंसर होने से पहले ही शरीर के प्रोटीन में बदलाव शुरू हो जाता है। डॉ. डैनी दहिया वाशिंगटन में स्वास्थ्य विभाग में वैज्ञानिक हैं, जबकि रुचि दहिया यूएसए के यूनियन आफ एरिजोन में शोध कर रही हैं। जगदेव दहिया और उनकी पत्नी ओमवती दहिया बेटियों की प्रतिभा से गौरवान्वित हैं। जगदेव दहिया ने बताया कि उनका बेटा योगेश दहिया एमबीए करने के बाद अपना आनलाइन कारोबार कर रहा है।

सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक जगदेव सिंह ने बताया कि हमने बेटियों को बेटे समझकर पढ़ाया, पालन-पोषण किया। बेटियों को बेटों के समान ही अवसर दिए। बेटियों ने भी खुद को साबित किया। आज उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आई। आज छहों बेटियां देश-विदेश में नाम चमका रही हैं। मेरी बेटियां साक्षात देवियां है, वह बेटों से बढ़कर हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना संक्रमितों के तेजी से झड़ रहे हैं बाल, रखें ये सवाधानी
Next Article यह टॉयलेट पानी के साथ ही कोरोना संक्रमण से भी बचाता है

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.