Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 09:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लालू रहेंगे अभी जेल में, जमानत पर टली सुनवाई, अगली सुनवाई 11 दिसंबर को
रांची

लालू रहेंगे अभी जेल में, जमानत पर टली सुनवाई, अगली सुनवाई 11 दिसंबर को

November 27, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। चारा घोटाला में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई टल गयी।जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में जमानत पर सुनवाई के लिए अपील याचिका सूचीबद्ध थी। अब 11 दिसंबर को इस मामले में अगली सुनवाई होगी।चारा घोटाले से जुड़े तीन अन्य मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। लालू की तरफ से जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू ने जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। इससे पहले 6 नवंबर को हाइकोर्ट में लालू का जमनत पर सुनवाई टल गयी थी।
उल्लेखनीय है कि दुमका कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत लालू को सात साल की सजा सुनायी थी। जिसपर लालू के वकील देवर्षि मंडल ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि उनके मुवक्किल ने इसकी आधी सजा काट ली है और कोर्ट से आग्रह किया कि इसलिए उन्हें जमानत दी जाये। चारा घोटाले से संबंधित पांच मामले झारखंड में चल रहे हैं। जिसमें से चार मामलों में सीबीआई कोर्ट ने उन्हें सजा सुना दी है। डोरंडा कोषागार मामले में सुनवाई अभी सीबीआई कोर्ट में चल रही है। जिन चार मामलों में लालू को सजा मिली है। उसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की है, जिसमेंं से तीन मामले में हाईकोर्ट ने पहले ही उन्हें जमानत दे दी है। लालू 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। दुमका, देवघर और चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत इन्हें सजा सुना चुकी है। देवघर और चाईबासा से जुड़े तीन मामले में इन्हें जमानत मिल चुकी है। चाईबासा के दो मामलों में लालू को जमानत मिल चुकी है। चारा घोटाला का यह आखरी मामला है जिसमें लालू को जमानत मिलना बाकी है। माना जा रहा है कि इस मामले में जमानत मिलने के बाद लालू जेल से बाहर आ सकते हैं । सुनवाई टलने से उनके समर्थकों में मायूसी है। लालू को जमानत मिलने की उम्मीद में रिम्स में भर्ती लालू से मिलने के लिए काफी संख्या में समर्थक रिम्स पहुंचे हुए थे। समर्थकों को उम्मीद थी कि लालू को आज बेल मिल जाएगा और बाहर आएंगे। ऐसे में उनके स्वागत के लिए बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों से समर्थक पहुंचे हुए थे। बिहार से आए समर्थकों का कहना है कि लालू को बेवजह फंसाया गया और अब हॉर्स ट्रेडिंग में उन्हें फंसाया जा रहा है। उनके समर्थकों का दावा है कि जोड़-तोड़ के आंकड़ों से भाजपा खेल रही है ।जबकि राजद की सरकार बननी पक्की है ।लालू के बाहर आते ही बिहार में राजद की सरकार बनना तय है। लालू के समर्थक उनके लिए बिहार से कई तरह के खाने पीने की चीजें लेकर पहुंचे हैं। उनके लिए सत्तू की पोटली भी लेकर आए एक समर्थक लालू का हाथ से बनाया हुआ फोटो भी उन्हें भेंट करने के लिए पहुंचे है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने और अनुमति नहीं लिए जाने के कारण किसी को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। सभी लोग बाहर से ही लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब बिना बैंड-बाजे के बिहार में निकलेगी बारात, शादी में सिर्फ 100 लोग ही हो सकते हैं शामिल
Next Article शराब खत्म होने पर लोगों ने हैंड सैनिटाइजर को पी लिया जिससे 7 लोगों की मौत

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.