Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 31 May, 2026 • 12:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आत्मा वापसी को लेकर पुजारी 20 दिनों तक घर में शव रखकर करवाता रहा पूजा
Headlines

आत्मा वापसी को लेकर पुजारी 20 दिनों तक घर में शव रखकर करवाता रहा पूजा

January 2, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

तमिलनाडु के डिंडीगुल से बेहद मर्मिक और दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां दो बच्चों की मां की मौत हो गई तो बच्चे इसी उम्मीद में इंतजार करते रहे कि भगवान उसकी आत्मा को वापस कर देंगे. एक पुजारी उन बच्चों को दिलासा देता रहा कि पूजा करने से भगवान उनकी मां को वापस भेज देगा.

इंदिरा नाम की एक औरत डिंडीगुल के एक महिला पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल के रूप में काम करती थी. महिला को गुर्दों से संबंधित तकलीफ रहती थी. कुछ साल पहले ही इंदिरा अपने बच्चों को लेकर अलग हो गई थी. इंदिरा के 13 साल का लड़का और एक 9 साल बच्ची है. दोनों बच्चों को इंदिरा अकेले ही पाल रही थी.

बताया जा रहा है कि गुर्दे की तकलीफ के कारण इंदिरा ने कुछ समय पहले स्वैच्छिक रिटायरमेंट के लिए पुलिस विभाग में अनुरोध भी किया था. कुछ दिनों से इंदिरा पुलिस स्टेशन नहीं आ रही थी. जिसके बाद एक महिला कांस्टेबल इंदिरा के घर जानकारी लेने के लिए पहुंची. घर के अंदर उसे दोनों बच्चे मिले. घर के अंदर से तीव्र बदबू आ रही थी.

महिला कांस्टेबल ने बच्चों से इंदिरा के बारे में पूछा तो बच्चों ने बताया कि मां सो रही है और उसे उठाना नहीं है, नहीं तो भगवान उसे नुकसान पहुंचा देंगे. जब महिला कांस्टेबल को कुछ शक हुआ तो उसने अधिकारियों को इस मामले में सूचित किया. जब पुलिस आई तो उसे जांच में पता चला कि इंदिरा की मौत हो चुकी है.

पिछले 20 दिन पहले ही इंदिरा ने दम तोड़ दिया था. इंदिरा के आसपास पूजा आदि की सामग्री पड़ी हुई थी. पुलिस ने जांच की तो पता चला इंदिरा ने 7 दिसंबर के दिन ही होश खो दिया था. लेकिन पुजारी सुदर्शन की सलाह पर उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया. पुजारी ने बच्चों और इंदिरा की बहन से कहा कि वे इंदिरा को अस्पताल न ले जाएं अन्यथा भगवान इंदिरा की रक्षा नहीं करेंगे.

घर को बाहर से बंद करने के बाद 20 दिनों तक इंदिरा की आत्मा वापस लाने के लिए पूजा की जाती रही. पुलिस खुद को तब और अधिक असहाय महसूस करने लगी जब इंदिरा के बच्चे पुलिस से कहने लगे कि कोई उनकी मां को परेशान न करे, वो केवल सो रही है. फ़िलहाल पुलिस ने पुजारी सुदर्शन और इंदिरा की बहन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. पुलिस इस मामले के बाकी एंगल्स पर जांच कर रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलेवी वसूलने आए दो उग्रवादी गिरफ्तार
Next Article श्मशान घाट में लेंटर गिरने से कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Related Posts

Headlines

कुख्यात झांगुर ग्रुप का चैप्टर क्लोज, साथियों के साथ सुप्रीमो नतमस्तक

May 30, 2026
Headlines

झारखंड से निकला आतंक नेटवर्क का तार, ISI और डॉन दाऊद के 8 आतंकी गिरफ्तार

May 30, 2026
Headlines

पहले जाम छलकाया, फिर फरसा से काट डाला…

May 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 31 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 31, 2026

कुख्यात झांगुर ग्रुप का चैप्टर क्लोज, साथियों के साथ सुप्रीमो नतमस्तक

May 30, 2026

झारखंड से निकला आतंक नेटवर्क का तार, ISI और डॉन दाऊद के 8 आतंकी गिरफ्तार

May 30, 2026

पहले जाम छलकाया, फिर फरसा से काट डाला…

May 30, 2026

जहां रोज होती है भूख से जंग, वहां उम्मीद की थाली लेकर पहुंचे लुत्फुल हक

May 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.