Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 06:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुलायम सिंह यादव की बहू ने राममंदिर के लिए दिए 11 लाख
देश

मुलायम सिंह यादव की बहू ने राममंदिर के लिए दिए 11 लाख

February 20, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में एक तरफ समाजवादी पार्टी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिये चलाये जा रहे निधि समर्पण अभियान को लेकर सूबे की सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधती नजर आ रही है. वहीं दूसरी तरफ कभी कारसेवकों पर गोली चलवाने के आरोपों से घिरे सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान से जुड़कर 11 लाख रुपये दान किए हैं. यही नहीं अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए अयोध्या में हुई गोलीकांड को भी बहुत दुखद बताया है.

दरअसल, इन दिनों अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिये पूरे देश में निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत शुक्रवार को अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल और कार्यवाह प्रशांत भाटिया अपर्णा यादव के दिलकुशा स्थित आवास पर पहुंचे थे. यहां सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने प्रांत प्रचारक कौशल को राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये समर्पित किए. इस दौरान उनके समर्थकों ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा से दान किया.

इसके बाद अपर्णा यादव ने कहा कि राम में हमारी आस्था और श्रद्धा है, इसलिये हमने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आज अपनी स्वेच्छा से 11 लाख रुपये दान किए हैं. उन्होंने कहा कि राम भारत के चरित्र, संस्कार और सभी की आस्था के केन्द्र हैं. ये राष्ट्र का मंदिर बन रहा है. हमें लगता है कि हर भारतीय को इस मंदिर के लिए दान देना चाहिए इसलिये मैने भी दान दिया है.

अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह यादव द्वारा अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने के लगे आरोपों से जुड़े सवाल का भी जवाब दिया. अपर्णा ने कहा कि उन्होंने पहले जो किया और जिन परिस्थितियों में जो कुछ भी हुआ, वो बहुत दुखद था. उस पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है. जो पुराना बीत गया वो आज में बदल नहीं सकता है. इसलिए हम आज में जियें, तो आज मैंने ये धनराशि राम मंदिर के लिये समर्पित की है. मुझे लगता है कि आगे आने वाली पीढ़ी भी इसी तरह से राम का अनुयायी बनकर चलेगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर 21 आईईडी बम बरामद, पुलिस को क्षति पहुंचाने की थी साजिश
Next Article बेटे ने 135 कमरों वाला महल को सिर्फ 87 रुपये में बेच डाला

Related Posts

Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.