Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 10:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सदर विधायक द्वारा हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भवन में 100 बेडेड कोविड हॉस्पिटल निर्माण की मांग पर स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान
झारखंड

सदर विधायक द्वारा हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भवन में 100 बेडेड कोविड हॉस्पिटल निर्माण की मांग पर स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान

May 10, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा हजारीबाग में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के विशाल भवन को तत्काल 100 बेडेड कोविड हॉस्पिटल में तब्दील करने की मांग पर पहल करते हुए स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज भवन की भौतिक निरीक्षण हेतु विभाग के अधिकारी मीनाक्षी कुमार पन्नित सहित अन्य लोग हजारीबाग पहुंचे। जहां उन्होंने सदर विधायक मनीष जायसवाल, हजारीबाग जिला उपयुक्त आदित्य कुमार आनंद, एसडीओ विद्याभूषण, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.( प्रो) एस.के.सिंह, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट डॉ.विनोद सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में भवन का निरीक्षण कर जायज़ा लिया।

मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि हमने हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के विशाल भवन में हजारीबाग की भयावह स्थिति को देखते हुए ऑक्सीजन युक्त बेडेड कोविड हॉस्पिटल के निर्माण की मांग झारखंड के स्वास्थ्य सचिव से की थी साथ ही इसके निर्माण में कठिनाई होने पर अपने विधायक निधि की राशि देने की सहमति भी जताई थी। जिसे लेकर विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए यहां भौतिक निरीक्षण हेतु विभाग ने अपनी टीम भेजी है। यह टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगी। जिसके बाद विभाग द्वारा यहां हॉस्पिटल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि मैं समेकित अस्तर से प्रयासरत हूं की हजारीबाग में संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो सके और लोगों की जान बचाई जा सकें । विधायक श्री जायसवाल के साथ उनके सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी और भाजपा कार्यकर्ता महेश प्रसाद उपस्थित रहे ।

Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleऑक्सीजन की जगह खाली मास्क लगाकर चले गए डॉक्टर्स, ऐक्टर ने मौत से कुछ देर पहले जारी किया विडिओ
Next Article देश में टीकाकरण रफ्तार को लेकर लालू यादव ने प्रधानमंत्री को कही ये बातें

Related Posts

Headlines

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026
Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.