Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 03:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बलिया गांधी मैदान में शुरू हुआ नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट- 2021
झारखंड

बलिया गांधी मैदान में शुरू हुआ नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट- 2021

July 21, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

संवाददाता 

हजारीबाग : खेल- खिलाड़ियों के उत्थान और विकास के लिए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल सदैव तत्पर रहे हैं। हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिवर्ष नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के वृहद आयोजन के माध्यम से इन्होंने सुस्त पड़े फुटबॉल को एक बार पुनः जीवंत करने का सार्थक प्रयास किया है। इसके अलावे हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कई फुटबॉल सहित अन्य खेलों के टूर्नामेंट में भी इनका अतुलनीय योगदान रहा है।

मंगलवार को कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बलिया में नवयुवक संघ बलिया द्वारा आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट-2021 का भव्य आगाज बलिया स्थित गांधी मैदान में हुआ। टूर्नामेंट के आगाज से पूर्व सदर विधायक मनीष जायसवाल के सौजन्य से टूर्नामेंट के मेजबान टीम नवयुवक क्लब, बलिया को एक से आकर्षक जर्सी और फुटबॉल भेंट किया गया और यहां मैदान में उपस्थित टूर्नामेंट संचालन समिति के सदस्यों, खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच मास का वितरण किया गया। तत्पश्चात टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन कटकमसांडी भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संदीप मुंडा, रेबर मुखिया प्रतिनिधि फलदार यादव और वसंत नारायण सिंह ने संयुक्त रुप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर किया। टूर्नामेंट का प्रथम मैच बंगाल टाइगर क्लब, डाटो खुर्द बनाम इचाक प्रखंड के मंगरमुंह टीम के बीच खेला गया। जिसमें मंगरमुंह टीम विजेता बनी। टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु कटकमसांडी, पदमा और इचाक प्रखंड के करीब एक दर्जन टीम ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। टूर्नामेंट में प्रवेश शुल्क ₹401 निर्धारित किया गया है। टूर्नामेंट के विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रुप में ₹ 5000 नगद, उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार के रुप में ₹ 3000 नगद और सांत्वना पुरस्कार तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को समिति द्वारा देने का निर्णय लिया गया है। उक्त टूर्नामेंट के सचिव विक्रम यादव, संदीप सिंह, उपसचिव शशी सिंह, विकास सिंह, अध्यक्ष संजीत सिंह, अनंत सिंह, उपाध्यक्ष रोहित सिंह, विशाल सिंह और कोषाध्यक्ष राजेश सिंह और मनोज सिंह है।टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर उद्घाटनकर्ता कटकमसांडी पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव ने कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक विकास के साथ सामाजिक विकास के लिए भी अत्यधिक आवश्यक है। रीतलाल यादव ने कहा कि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने विलुप्त होती फुटबॉल खेल के प्रति ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के माध्यम से एक उन्नत मंच प्रदान करने का सराहनीय कार्य किया है। उनके इस प्रयास से फुटबॉल के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में एक नई चेतना जागृत हुई है जो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर परचम लहराकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। उन्होंने नवयुवक संघ बलिया को इस बेहतर आयोजन के लिए बधाई भी दिया ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में जाने अगले दो दोनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
Next Article पीएम मोदी ने लोगों को दी ईद-उल-अजहा की बधाई

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.