Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 07:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सावन में करें ये काम, आएगी खुशहाली और होगा धन लाभ
Headlines

सावन में करें ये काम, आएगी खुशहाली और होगा धन लाभ

July 28, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत महत्व है. ये पावन महीना भगवान शिव को समर्पित है. भगवान शिव को पाने का एकमात्र तरीका भक्ति है. इसलिए कहा जाता है कि सावन के महीने में पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है.

 धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रावण मास में किए गए कुछ विशेष कार्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. इस बार सावन का महीना अपने साथ कई शुभ संयोग लेकर आया है.

ऐसे में वास्तु के अनुसार, अगर कुछ कार्य कर लिए जाएं तो इससे सेहत ही नहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सकता है. माना जाता है कि वास्तु में व्यक्ति की हर मुश्किल का हल छिपा हुआ है.

ऐसे में खराब वास्तु, वास्तु दोष का कारण बन सकता है. इससे व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं. तो आइए जानते हैं सावन के पावन महीने में कौन से ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे आपकी सेहत ही नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी.

सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना है. वास्तु के अनुसार, सावन के महीने में रूद्राक्ष धारण करने से मानसिक तनाव दूर होता है. ऐसा करने से ह्रदय से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं. रूद्राक्ष धारण करने से जीवन में नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है. वास्तु के अनुसार, पंचमुखी रूद्राक्ष धारण करने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है.

रुद्राक्ष माला पहनने के फायदे - एक मुखी, 5 मुखी रुद्राक्ष | 5 Mukhi  Rudraksha Benefits in Hindi

वास्तु के अनुसार, सावन के महीने में आर्टिफिशियल वाटर फाउंटेन लगवा सकते हैं. इसके अलावा, घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में जल का स्रोत लगवा सकते हैं. ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मकता ऊर्जा दूर होगी. इससे घर-परिवार में सुख-शांति और सौभाग्य में वृद्धि होगी. 

Water Fountain For Home, Fountain, पानी की फव्वारा, वाटर फाउंटेन in Andheri  East, Mumbai , Aroona Impex | ID: 20370762330

घर में तुलसी का पौधा लगना शुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार, सावन के महीने में घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है. माना जाता है कि कुंवारी कन्याएं अगर सावन में तुलसी का पौधा लगाएं तो उनके विवाह के योग जल्दी बनते हैं.

Tulsi Plant For Good Luck And Money : Know These Things While Keeping Tulsi  In Home | तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, बढ़ जाती है आर्थिक  परेशानी -

 

सावन के महीने में पति-पत्नी एक साथ भगवान शिव की पूजा-अर्जना कर पंचामृत से अभिषेक करें. ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. इसी के साथ वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां भी समाप्त होंगी.

भगवान के पंचामृत अभिषेक से व्यक्ति की होती हैं सभी मनोकामनाएँ पूरी

 

सावन के महीने में वास्तु के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में भगवान शिव के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप की प्रतिमा स्थापित करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है. माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा से निसंतान लोगों को संतान की प्राप्ति हो सकती है.

भगवान शिव के अर्धनारीश्वर-अवतार की कथा – Rahasyamaya

सावन के महीने में एक लोटे में जल लें. इसमें थोड़े काले तिल डालकर प्रतिदिन शिवलिंग का अभिषेक करें. माना जाता है कि ऐसा करने से सेहत अच्छी रहती है और शारीरिक कष्ट समाप्त होते हैं.

 

धतूरा भगवान शिव को अर्पित किया जाता है. वास्तु के अनुसार, सावन में धतूरे का पौधा लगाने से शत्रु परास्त होते हैं. ऐसा करने से शरीर स्वस्थ रहता है और जीवन में खुशहाली आती है.

Lord Shiva Favourite Datura Is Beneficial For Many Diseases,know Usage - शिव  का प्रिय धतूरा किस्मत चमकाने में ही नहीं बीमारियों को दूर करने में भी  मददगार, जानें इसके 10 फायदे |

 

वास्तु के अनुसार, सावन के सोमवार को शिवलिंग पर अनार के रस से अभिषेक करें. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी.

Mahashivratri 2021: Mistakes While Keeping Shivling At Home Or Giving It As  A Gift

वास्तु के अनुसार, सावन के किसी भी एक सोमवार को शिवलिंग पर सरसों के तेल का रुद्राभिषेक करें. ऐसा करने से घर-परिवार में खुशहाली आती है और सेहत भी अच्छी बनी रहती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी खबर: स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कब आएगी बच्चों की वैक्सीन
Next Article 5 आदतें व्यक्ति को गरीबी और तंगहाली की ओर धकेल देती है

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.