Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 04:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो नाबालिग बहनों के साथ किया गैंगरेप, फिर कीटनाशक पिलाकर ली जान
Headlines

दो नाबालिग बहनों के साथ किया गैंगरेप, फिर कीटनाशक पिलाकर ली जान

August 11, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। हरियाणा के सोनीपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. इसके बाद उन्हें जबरन फसलों में छिड़काव करने वाला कीटनाशक पिला दिया गया. फिर दोनों बच्चियों की हालत खराब हो गई और उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस को सर्पदंश से मौत के होने की सूचना दी थी. लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान दोनों के साथ  गैंगरेप की घटना सामने आई और कीटनाशक पीने से  मौत के बारे में पता चला.

इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पीड़ित परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है. जो कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहता था. उसी परिसर में अलग कमरे में बिहार के चार अन्य युवक भी रहते थे. पुलिस ने बताया कि युवकों ने 5 अगस्त की रात को 16 और 14 साल की दो बहनों को अपने कमरे में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. हालत बिगड़ी तो उन्हें कीटनाशक पिला दिया.

Advertisement

इसके बाद में लड़कियों को उनके कमरे के बाहर छोड़कर फरार हो गए. साथ ही बच्चियों की मां को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसके बेटों को जान से मार देंगे. जब बेटियों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें लेकर दिल्ली के अस्पताल पहुंची. जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस का कहना है कि बच्चियों की मां ने बेटियों की मौत का कारण सर्पदंश बताया था. इसके  बाद दोनों का पोस्टमार्मट कराया गया. पीएम रिपोर्ट में पता चला कि बच्चियों के साथ गैंगरेप हुआ है फिर दोनों को जहर पिलाया गया. जब पुलिस ने बच्चियों की मां से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बताई.

महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले अरुण कुमार, फूलचंद, दुखन पंडित और रामसुहाग ने उसकी बेटियों से गंदा काम किया. रात में कमरे के बाहर खड़ी बेटियां अचानक गायब हो गई थीं. आरोपी दोनों को अपने घर के अंदर खींचकर ले गए थे. इसके बाद बेहोशी की हालत में हमारे घर पर डाल गए.  उनका शरीर नीला पड़ने लगा था.

इस मामले पर एसएचओ रवि कुमार का कहना है कि पुलिस की सजगता से सामने आया है.  चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उनके बिहार के एड्रेस भी पता किया जा रहा है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो टीमें लगाई गई हैं.आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक जगह लाखों टायर जमाकर लगा दी आग, देखें वीडियो 
Next Article बेटी को फांसी पर लटकाया, ज़िंदा बेटे की सजाई अर्थी; पत्नी को गांव से बुलाने के लिए पति का कारनामा!

Related Posts

Headlines

PMCH में न डॉक्टर हड़ताल पर गए, न OPD थमी… दोपहर तक 1285 मरीजों का हुआ इलाज

September 26, 2026
Headlines

पीटीएम में पहुंचे सीएम सम्राट, बच्चों को दिया 90% से ज्यादा नंबर लाने का मंत्र

September 26, 2026
Headlines

नेपाल में आफत की बारिश से बिहार पर खतरा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट

September 26, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

PMCH में न डॉक्टर हड़ताल पर गए, न OPD थमी… दोपहर तक 1285 मरीजों का हुआ इलाज

September 26, 2026

पीटीएम में पहुंचे सीएम सम्राट, बच्चों को दिया 90% से ज्यादा नंबर लाने का मंत्र

September 26, 2026

नेपाल में आफत की बारिश से बिहार पर खतरा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट

September 26, 2026

कर्ज के पैसे को लेकर बवाल, युवक पर पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

September 26, 2026

ओडिशा की माटी से यूरोप के दिल तक : शिक्षा और सेवा के दम पर डॉ. अच्युत ने लहराया परचम

September 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.