Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 01:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»मछलियों का लाखों में तय हुआ सौदा तो ‘भाई ने जहर डाल मार दीं’ 20 हजार मछलियां!
Headlines

मछलियों का लाखों में तय हुआ सौदा तो ‘भाई ने जहर डाल मार दीं’ 20 हजार मछलियां!

August 12, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पुणे में एक तालाब में 20 हजार मछलियों के मरने से हड़कंप मच गया है. मामला पुणे जिले के इंदापुर का है. बताया जा रहा है कि जहरीली दवा डालने से 20 हजार मछलियों की मौत हो गई. किसान ने अपने चचेरे भाई के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की है.

पुलिस के मुताबिक, इंदापुर तालुका के पलसदेव गांव के शेलार पट्टा में संजय शेलार ने मछली पालन का कारोबार शुरू किया था, जिसके लिए 1 एकड़ में तालाब बनाकर उसमें रूपचंद प्रजाति के 30,000 मछली बीज छोड़े थे. मछलियों का वजन अब 500 से 700 ग्राम तक हो गया था.

मछलियां बेचने के लिए सौदा भी तय हुआ था, लेकिन तभी किसी अज्ञात लोगों ने तालाब में जहरीली दवा डाल दी, जिसकी वजह से तालाब की सभी मछलियों की मौत हो गई.
सुबह-सुबह संजय शेलार जब मछली को खाना डालने तालाब के पास गये, तब ये मामला सामने आया है. संजय शेलार ने बताया कि जहरीली दवा खाने से 20,000 से ज्यादा मछलियों की मौत हो गई है, इन मछलियों का बाजार में प्रति किलो 90 से ₹100 तक कीमत है, कुल मिलाकर 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

संजय शेलार ने इंदापुर पुलिस थाने में अपने ही चचेरे भाई सुरेश शेलार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. संजय शेलार की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक, चचेरे भाई सुरेश शेलार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, इसी जमीन विवाद में 6 अगस्त को इन दोनों में मामूली झगड़ा भी हुआ था

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो साल की बच्ची ने 10 महीने के मासूम को कार से कुचलकर मार डाला
Next Article लड़के ने भागकर शादी का बनाया दबाव, 11वीं की छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.