Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 01:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»चलती बस और कार के ऊपर गिरा पहाड़, 13 की मौत; देखें हादसे की डरावनी तस्वीरें
Headlines

चलती बस और कार के ऊपर गिरा पहाड़, 13 की मौत; देखें हादसे की डरावनी तस्वीरें

August 12, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

हिमाचल। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा हुआ. यहां पर लैंडस्लाइड होने के कारण यात्रियों से भरी हुई बस मलबे में दब गई. लापता बस की तलाश जारी है. इसके अलावा कई और गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आई हैं. अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 14 लोगों को मलवे से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है. रेस्क्यू में आईटीबीपी के 300 जवान लगे हैं.

ITBP के मुताबिक, किन्नौर के नुगुलसारी इलाके में भूस्खलन स्थल से कुल 13 शव बरामद किए गए हैं.अब तक 14 लोगों को बचा लिया गया है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है. रेस्क्यू में आईटीबीपी के 300 जवान लगे हैं.

नेशनल हाईवे 5 पर चील जंगल के पास हुए भूस्खलन ने हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया है. बचाव अभियान जारी है और बस चालक को अब तक बचा लिया गया है जबकि 40 अन्य के फंसे होने की आशंका है.

जिस स्थान पर यह घटना हुई वह स्थान नुग्सलारी है, जो राज्य मुख्यालय शिमला से लगभग 163 किमी दूर स्थित है. घटना सुबह 11.05 बजे की है. बस का चालक बस से गिर गया, उसे बचा लिया गया है. उसने बताया है कि बस में 25 यात्री सवार थे. बस के अलावा एक ट्रक और कुछ अन्य वाहन भी भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं.

कुछ स्थानीय लोगों ने कहा है कि उन्होंने कार में फंसे कुछ लोगों को मदद के लिए चीखते हुए सुना. लगातार हो रहे भूस्खलन और ऊंचाई से नीचे लुढ़कने वाले मलबे ने मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रहे बचावकर्मियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है.

किन्नौर के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय बचाव दल को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है. घटना स्थल से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह काफी खतरनाक हैं. जानकारी के मुताबिक, पहाड़ से कुछ मलबा गिरा था, जिसके बाद वहां से गुजर रहे वाहन उसकी चपेट में आ गए.

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि मैंने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है, एनडीआरएफ को भी अलर्ट पर रखा गया है, हमें सूचना मिली है कि एक बस और एक कार मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं, अभी पूरी जानकारी आने के बाद ही आगे की अपडेट दी जा सकेगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर से बात की. साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने डीजी आईटीबीपी से भी बात की है और उन्हें सैनिकों को जुटाने और तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए कहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहजारीबाग : गोली चलने से एक जवान की मौत
Next Article दूसरी महामारी के डर से अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, 79 गांवों में जीका वायरस का खतरा

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.