Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 09:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»दुनिया»फेल हुआ अमेरिका, खराब किए गए ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को ठीक कर उड़ा रहे तालिबान
दुनिया

फेल हुआ अमेरिका, खराब किए गए ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को ठीक कर उड़ा रहे तालिबान

September 6, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में करीब 20 साल तक तालिबान से जंग लड़ने के बाद आखिरकार अमेरिकी सेना अपने वतन लौट गई. काबुल छोड़ने से पहले अमेरिकी सेना ने वहां मौजूद अपने ज्यादातर हेलीकॉप्टर और युद्धक विमानों को खराब कर दिया ताकि तालिबान किसी भी कीमत पर उसका इस्तेमाल ना कर सकें. हालांकि अब तालिबान ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है.

taliban

अमेरिका के छोड़े गए दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को तालिबान ने अफगान सेना की इंजीनियरिंग टीम से मरम्मत करवाकर उड़ान लायक बना लिया है. अफगान सेना की इंजीनियरिंग टीम ने दो ऐसे ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को ठीक कर लिया है जिन्हें अमेरिकियों ने बर्बाद कर दिया था.  अफगान सेना के पायलट नकीब हिम्मत ने खुद अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि अमेरिकियों द्वारा नष्ट किए गए विमानों के इंजन को फिर से उड़ान लायक बना लिया गया है.

taliban

बता दें कि अमेरिकी फौज के 30 अगस्त को पूरी तरह से अफगानिस्तान से निकलने के बाद तालिबान ने फौरन काबुल एयरपोर्ट को अपने कब्जे में ले लिया था. तालिबानी आतंकियों ने एयरबेस पर मौजूद अमेरिका के कई फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर का मुआयना किया था. हालांकि ज्यादातर को अमेरिकी सेना के जवान जाने से पहले खराब करके गए थे ताकि उसका इस्तेमाल नहीं किया जा सके.

taliban

 

इस पर तालिबान के शीर्ष कमांडर ने कहा था कि एयरबेस पर मौजूद खराब हेलीकॉप्टर और विमानों को देखकर वो ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने सोचा था कि वो इसका इस्तेमाल करेंगे.

taliban

 

अमेरिकी सेना अपने पीछे अफगानिस्तान में काबुल एयरबेस पर अरबों रुपये के हथियार और फाइटर एयरक्राफ्ट छोड़ गई है जिस पर अब तालिबान ने कब्जा तो कर लिया है लेकिन इसमें ज्यादातर खराब स्थिति में हैं.

taliban

 

बीते कुछ महीनों में तालिबान के जिहादियों ने बगराम से मजार-ए-शरीफ तक 10 प्रमुख एयर बेस पर कब्जा कर लिया है. तालिबान अब लड़ाई में अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल कर रहा है और पंजशीर पर कब्जा करने के लिए इससे ही आंतकी गोलियां भी बरसा रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की कीमत 6 मिलियन डॉलर से ज्यादा है.

taliban

काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कब्जे के बाद तालिबान आतंकियों को 14 मिलियन डॉलर के हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट जेट के कॉकपिट में चढ़ते हुए देखा गया था. हालांकि बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना उसके पहिये को खराब कर चुकी है ताकि उड़ान संभव ना हो सके. (तस्वीर – Getty)

taliban

 

 

 

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद अब भी तालिबान के पास इतने सारे परिचालन योग्य विमान हैं जो उन्हें 30 नाटो सदस्यों में से 10 देशों के मुकाबले ज्यादा हवाई हमले की ताकत देते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना के खतरे को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लिया यह बड़ा फैसला
Next Article बुखार के कारण नहीं आया ट्यूशन, तो टीचर ने इतना पीटा कि बच्चे की हुई मौत

Related Posts

Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.