Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 10:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा अपने दम पर 65 से अधिक विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी : रघुवर दास
झारखंड

भाजपा अपने दम पर 65 से अधिक विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी : रघुवर दास

November 18, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-रघुवर दास ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित किया
-कहा, सरकार की प्राथमिकता विकास और सुशासन, यही हमारा लक्ष्य
-5 वर्ष में हुए विकास से बिचौलिए परेशान, कमजोर सरकार चाहते हैं बनाना

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास और सुशासन है। विगत 5 वर्षों से इस लक्ष्य को लेकर हम चले, जिसे गति मिली है। आने वाले दिनों में भी हमारा लक्ष्य विकास और सुशासन ही रहेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दिया जाएगा। भाजपा अपने काम, नीतियों, योजनाओं और राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के बल पर झारखंड में 65 से भी ज्यादा विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
सोमवार को रघुवर दास पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की राजनीति करती है। भाजपा में जात-पात और संप्रदाय की राजनीति करने की संस्कृति नहीं है। हमें इस तरह के संस्कार प्राप्त नहीं हुए हैं। वैसे भी अब जातिवाद और संप्रदायवाद की राजनीति नहीं चलेगी क्योंकि लोग जागरूक हो गए हैं। उन्हें विकास की राजनीति से सरोकार है।
सीएम दास ने कहा कि विगत 5 साल से बिचौलियों व दलालों की राज्य में नहीं चली। इसलिए वे बौखलाए हुए हैं और वे चाहते हैं कि झारखंड में एक कमजोर सरकार का निर्माण हो। ताकि उनकी लूट की संस्कृति पुनः कायम हो सके। लेकिन राज्य की प्रबुद्ध जनता अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए झारखंड में एकबार फिर मजबूत सरकार का निर्माण करेगी, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।

auto

हम सबका साथ सबका विकास पर विश्वास करते हैं
रघुवर दास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ काम करती है। राज्य में आदिवासियों और गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की गई। जिसका सुखद परिणाम लाभुकों को प्राप्त भी हुआ है। अब आदिवासियों और गरीबों को वोटबैंक के रूप में कोई इस्तेमाल नहीं कर सकता। उनमें जागृति आई है और वे विकास चाहते हैं। भ्रम फैलाकर राजनीति अब कोई नहीं कर सकता।

आंदोलनकारियों को भी नहीं दिया सम्मान, संस्कृति की नहीं की परवाह
मुख्यमंत्री दास ने कहा कि आदिवासियों, गरीबों के नाम पर राज करने वाली झारखंड नामधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आंदोलनकारियों को सम्मान नहीं दिया। वर्तमान सरकार करीब 2000 आंदोलनकारियों को सम्मान देते हुए उन्हें सम्मान राशि दे रही है। आदिवासी संस्कृति की बात करने वाली इस पार्टी ने कभी भी इनकी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर ध्यान नहीं दिया। विगत 5 साल में आदिवासी संस्कृति, भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन पर कई कार्य हुए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइलेक्ट्रिक कार से संसद पहुंचे जावड़ेकर, प्रदूषण के प्रति जागरुकता का दिया संदेश
Next Article कल्याणकारी नीतियां लागू करने वाली सरकार बनाएंगे गोटबाया.

Related Posts

Headlines

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
झारखंड

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026
झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.