Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 08:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हजारीबाग जीटी रोड में सड़क हादसा, कार-बाइक के बीच टक्कर; 1 की मौत 2 घायल
झारखंड

हजारीबाग जीटी रोड में सड़क हादसा, कार-बाइक के बीच टक्कर; 1 की मौत 2 घायल

September 22, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग।  झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बरही में जीटी रोड पर बरसोत के पास बुधवार को कार और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इस टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने जीटी रोड को घंटों जाम रखा. जीटी रोड पर जाम होने के कारण सैकड़ों वाहन फंसे रहे.

मृतक की पहचान परमेश्वर पासवान पिता बंधन पासवान ग्राम चतरो बरही निवासी के रूप में हुई है. वहीं, घायल महादेव पासवान पिता राम सूरत पासवान ग्राम कांको, जयनगर और जगदीश राम पिता भातु राम तिलैया कोडरमा निवासी को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

 

इस दुर्घटना में जहां महादेव पासवान का पैर टूट गया, वहीं जगदीश राम के सिर में गहरी चोट लगी है. दुर्घटना के समय मृतक परमेश्वर पासवान व महादेव पासवान बरसोत से मार्केटिंग कर बाइक से गांव चतरो लौट रहे थे. इसी बीच कोडरमा से धनबाद जा रहे एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में कार में मौजूद महिला और पुरुष को भी चोट लगी.

दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक के शव के साथ जीटी रोड को जाम कर दिया. वे बरसोत में जीटी रोड पर फ्लाई ओवर बनाने, रोड पर ब्रेकर लगाने व मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. बरही थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों से बात की. उन्होंने मोबाइल पर सीओ से भी बात करायी. सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने आपदा प्रबंधन कोष से उचित राहत अनुदान देने का आश्वासन दिया. साथ ही ब्रेकर व फ्लाई ओवर की मांग को NHAI के अधिकारियों तक पहुंचा देने की बात कही. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगरीबों को वर्ष में दो बार दस रुपये में मिलेगी धोती-साड़ी: हेमंत सोरेन
Next Article झारखंड में बारिश से बिगड़े हालात, 15 साल बाद हटिया डैम के फाटक को खोलने की नौबत

Related Posts

Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026

रेलवे प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, सैलरी ₹76,000 तक

May 2, 2026

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.