Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 08:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मिडिल स्कूल के पीजी डिग्री धारी शिक्षक ही पा सकेंगे प्रवर वेतनमान में प्रोन्नति
झारखंड

मिडिल स्कूल के पीजी डिग्री धारी शिक्षक ही पा सकेंगे प्रवर वेतनमान में प्रोन्नति

September 27, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। झारखंड की हेमंत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य के माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रवर वेतनमान में प्रोन्नति देने के लिए उन्हें स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक हर्ष मंगला ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस निर्णय से अवगत कराते हुए प्रोन्नति में इसे लागू करने को कहा है।

दरअसल, कुछ जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों ने निदेशालय से शिक्षकों को प्रवर वेतनमान में प्रोन्नति की कार्रवाई के क्रम में इसपर मार्गदर्शन की मांग की थी कि स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रवर वेतनमान में प्रोन्नति के लिए स्नातकोत्तर (एमए) की योग्यता अनिवार्य है या नहीं।

Advertisement

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया है कि पूर्ववर्ती बिहार सरकार के समय से ही शिक्षकों को केंद्रीय वेतनमान की स्वीकृति के क्रम में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रवर वेतनमान में प्रोन्नति देने के लिए प्रत्येक शिक्षक को स्नातकोत्तर योग्यता हासिल करना अनिवार्य किया गया है। प्रवर वेतनमान लागू करने के पूर्व जिन शिक्षकों की सेवा 18 वर्ष हो गई है, उन्हें स्नातकोत्तर योग्यता हासिल करना आवश्यक नहीं है लेकिन बाद में नियुक्त शिक्षकों को स्नातकोत्तर की योग्यता रहना आवश्यक है।

उनके अनुसार झारखंड में वर्ष 2016 में अधिसूचित झारखंड सरकारी माध्यमिक विद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी नियुक्ति एवं सेवा शर्त नियमावली, 2015 में प्रावधान किया गया है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन नियमावली एवं वित्त विभाग, झारखंड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मूल कोटि के वेतनमान में 12 वर्षों की संतोषप्रद सेवा के बाद उस श्रेणी का वरीय वेतनमान देय होगा।

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक की श्रेणी में प्रवर वेतनमान का लाभ मूल कोटि में स्वीकृत पदों के 20 प्रतिशत अनुमान्य पद के विरुद्ध वरीय वेतनमान में न्यूनतम 12 वर्षों की सेवा करने वाले शिक्षकों को वरीयता क्रम में एवं आरक्षण रोस्टर के अनुसार देय होगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन के शिक्षकों को प्रवर वेतनमान की स्वीकृति के संदर्भ में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रवर वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान किए जाने के लिए नियुक्ति के विषय में उच्चतर योग्यता पूर्व निर्धारित शर्त है।

राज्य के माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस आलोक में ही नियमानुसार समय पर प्रोन्नति के पूर्व की सभी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिए हैं, ताकि राज्य में प्रोन्नति पर लगी रोक हटते ही सभी लंबित कार्रवाई शीघ्र निष्पादित हो सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनामांकन खारिज होने पर शख्स ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री आवास के पास खुद को लगाई आग
Next Article झारखंड के सिमडेगा में शख्स ने सगे भाई की टांगी से मारकर हत्या की

Related Posts

Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
झारखंड

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026
Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.