Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 01:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सावधान: विधायक का निजी सहायक बताकर शातिर ठग ने की ठगी
Headlines

सावधान: विधायक का निजी सहायक बताकर शातिर ठग ने की ठगी

October 31, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में विधायक कालीचरण सराफ का निजी सहायक (पीए) बन एक शातिर ठग द्वारा विधायक के कर्मचारी को फोन कर लाखों रुपयों की डिमांड कर खाते में चालीस हजार रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कर्मचारी की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपित तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

जांच अधिकारी एसआई प्रकाश राम विश्नोई ने बताया कि मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ के कर्मचारी गिर्राज वर्मा ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके मोबाइल पर 21 अक्टूबर को 7044724588 नंबर से फोन आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ का निजी सहायक (पीए) बता कर आवश्यक कार्य के लिए अर्जेंट रुपयों की मांग की और साथ ही फोन करने वाले व्यक्ति ने गिरिराज का विश्वास जीतने के लिए उसकी बात एक अन्य व्यक्ति से भी करवाई,जिसने खुद को विधायक कालीचरण होना बताया और अर्जेंट कुछ रुपयों की आवश्यकता होने की बात कह खाते में रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। इस तरह से ठगों के झांसे में आकर पीड़ित कर्मचारी ने ठगों की ओर से बताए गए खाते में 40 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी। राशि ट्रांसफर करने के बाद जब पीड़ित ने विधायक कालीचरण को फोन कर राशि ट्रांसफर करने की जानकारी दी तो कालीचरण ने किसी भी तरह की राशि की डिमांड नहीं करने की बात कही। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने बजाज नगर थाने पहुंचा और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फोन नंबर और ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर ठग का सुराग लगाने में जुटी है।

Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजीका वायरस ने बढ़ाई सीएम योगी की चिंता, बचाव व उपचार को लेकर दिए कड़े निर्देश
Next Article फैंस के लिए बुरी खबर, कोरोना संक्रमित हुई उर्मिला मातोंडकर

Related Posts

Headlines

रामगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद अलर्ट, पतरातू डैम और भैरवा जलाशय जाने पर रोक

September 24, 2026
Headlines

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026
Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद अलर्ट, पतरातू डैम और भैरवा जलाशय जाने पर रोक

September 24, 2026

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.