Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 12:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शुरू हो गई बैंककर्मियों की न्यू ईयर पार्टी, दो जनवरी तक 7 छुट्टियां; ये सेवाओं होंगी बाधित
देश

शुरू हो गई बैंककर्मियों की न्यू ईयर पार्टी, दो जनवरी तक 7 छुट्टियां; ये सेवाओं होंगी बाधित

December 25, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Bank Holidays Dec 2021: नया साल अब महज सात दिन दूर है. इस साल के बचे इन सात दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में पांच दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays) रहने वाली है. बैंक कर्मचरियों (Bank Staff) की नए साल (New Year 2022) की यह अर्ली पार्टी जनवरी में भी चलती रहेगी, क्योंकि अगले महीने के पहले दोनों दिन भी बैंक बंद रहने वाले हैं.

आज और कल पूरे देश में बैंक बंद

बैंकों में नेशनल हॉलीडेज (Bank National Holiday) के अलावा राज्यों के हिसाब से रीजनल हॉलीडेज (Bank Regional Holiday) भी होते हैं. सात के बचे दिनों में छुट्टियों का हिसाब देखें तो शुक्रवार से शुरू हो चुका सिलसिला लगातार चलने वाला है. आज 25 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार है और 26 दिसंबर को रविवार है. इसके चलते आज और कल पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

इन जगहों पर रीजनल हॉलीडेज

इसके बाद 27 दिसंबर को मिजोरम (Mizoram) में क्रिसमस (Christmas) सेलिब्रेशन की छुट्टी है. मेघालय (Meghalaya) में 30 दिसंबर को यू कियांग नॉन्गबाह के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी. महीने के अंतिम दिन 31 दिसंबर को मिजोरम में नए साल की पूर्व संध्या पर बैंक बंद रहेंगे. इस तरह साल के बचे सात में से पांच दिन कहीं न कहीं बैंकों का कामकाज बंद रहने वाला है.

नए साल के पहले दो दिन भी बंद रहेंगे बैंक

नए साल (New Year) की शुरुआत शनिवार से हो रही है. हालांकि एक जनवरी को बैंक शनिवार के चलते नहीं, बल्कि नए साल के अवकाश के कारण बंद रहेंगे. यह छुट्टी पूरे देश में रहेगी. इसके बाद दो जनवरी को रविवार के चलते भी पूरे देश में बैंकिंग कामकाज बंद रहेगा. करीब सात दिनों के व्यवधान के बाद बैंकिंग कामकाज तीन जनवरी से सामान्य हो पाएगा.

इन सेवाओं पर नहीं होगा कोई असर

ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking) कामकाज निपटा लेने वाले ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. सभी बैंकों की डिजिटल बैंकिंग सेवा (Digital Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking), यूपीआई बेस्ड सर्विसेज (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking) आदि सामान्य तरीके से काम करेंगे. बैंक हड़ताल को देखते हुए यह व्यवस्था करने में जुट गए हैं कि सप्ताह के दौरान ग्राहकों को एटीएम (ATM) से पैसे निकालने में दिक्कतें नहीं हो. इसके लिए एटीएम में कैश की उपलब्धता बनाए रखने के प्राथमिक उपाय किए जा रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत में ओमिक्रॉन के केस 400 पार, केंद्र अलर्ट-झारखंड सहित 10 राज्यों में भेजी जाएगी टीम
Next Article नए साल में इन 3 ट्रेंड्स का रखेंगे ध्यान तो, भरेगी जेब होंगे मालामाल

Related Posts

Headlines

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026
देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
Headlines

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.