Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 November, 2026 • 07:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ ATS की कार्रवाई, 30 लाख बरामद
झारखंड

संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ ATS की कार्रवाई, 30 लाख बरामद

January 17, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। राज्य में सक्रिय अपराधी गिरोह के खिलाफ आतंकवाद निरोधी दस्ता( एटीएस) ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार एटीएस(ATS Jharkhand ) की टीम ने रविवार की रात लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी इलाके में स्थित एक फ्लैट से संगठित आपराधिक गिरोह के 30 लाख रुपया बरामद किया है । बताया जा रहा है कि यह रुपया अमन श्रीवास्तव गिरोह का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति के घर से रुपया बरामद हुआ है उसका नाम मनोज साहू बताया जा रहा है।

इसके अलावा जो सूचना मिल रही है कि एटीएस(ATS) की टीम बेंगलुरु भी गई है। जहां से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

छेड़खानी का आरोप लगाकर सादे लिबास में पहुंचे एटीएस टीम के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट

रांची के खलारी थाना क्षेत्र के राय मुस्लिम मोहल्ला में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस )टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की और उनके हथियार भी छीन लिए।संगठित आपराधिक गिरोह और हथियार बरामदगी मामले में रविवार की रात सादे लिबास में दो महिला पुलिसकर्मी सहित एटीएस की 10 सदस्यीय टीम खलारी थाना क्षेत्र स्थित राय पहुंची। वहां पर टीम के सदस्य संदिग्ध गतिविधियों में शामिल महबूब आलम उर्फ नेपाली के घर गये। उसकी पत्नी नूरजहां की मौजूदगी में घर की तलाशी शुरू की। इसी बीच बड़ी तादाद में लोग वहां जुट गए। नूरजहां की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की गई। तलाशी के दौरान घर को अस्त-व्यस्त कर उसके शादी के गहने ले लिये। वह घर में अकेली थी।

लोगों ने सादे लिबास में पहुंचे पुलिसवालों से पहले बकझक शुरू की। फिर हमला कर दिया और उनकी पिटाई कर दी। इसमें बलराम राणा और सीताराम लकड़ा नामक दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। इनमें से एक पुलिसकर्मी की पिस्टल भी ग्रामीणों ने छीन ली। वहीं टीम को बंधक बना लिया। एटीएस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर नीरज कुमार कर रहे थे। एटीएस की टीम जिस अपराधी को पकड़ने खलारी गई थी वह मौके का फायदा उठाकर भाग गया था। पुलिस वालों का कहना था कि महबूब आलम की गतिविधि संदिग्ध है। यह पीएलएफआइ और अमन श्रीवास्तव गैंग से जुड़ा है। जबकि उसकी पत्नी का कहना है कि उसका पति रांची में किसी आइटीआइ इंस्टीट्यूट का एडमिशन इंचार्ज है।

पुलिसवालों के साथ हुई घटना की सूचना पर खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी तीन थानों का पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बंधक बनाये गये दस एटीएस कर्मियों को मुक्त कराया। इसके बाद एटीएस टीम को खलारी थाना लाया गया। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया।

मामले को लेकर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने सोमवार को बताया कि एटीएस की टीम पर हुए हमले की जांच की जाएगी और जो भी इस मामले में दोषी होंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि अब तक जो जानकारी मिली है उसमें यह बात सामने आई है कि एटीएस की टीम सादे लिबास में थी जिसकी वजह से ग्रामीण पहचान नहीं पाए। हालांकि खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी इस मामले की जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमेडिकल स्टोर के संचालक से पिस्टल के बल पर स्कूटी और मोबाइल की लूट
Next Article सहजानंद चौक के पास कार सवार युवकों ने दारोगा से की मारपीट और वर्दी उतरवाने की दी धमकी

Related Posts

Headlines

दफ्तर के आंगन में उतरी आस्था, छठ गीतों की गूंज से गुलजार हुआ बिहार सूचना भवन का हर कोना… देखें वीडियो

November 13, 2026
Headlines

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नौकरी छोड़ सरकारी मदद से खड़ा किया बिजनेस, आज कई लोगों को दे रहे रोजगार

November 13, 2026

दफ्तर के आंगन में उतरी आस्था, छठ गीतों की गूंज से गुलजार हुआ बिहार सूचना भवन का हर कोना… देखें वीडियो

November 13, 2026

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026

राशिफल @ 13 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 13, 2026

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.