Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 08:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » संबिता पात्रा ने कहा झारखंड में भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला को भाजपा ने किया बंद
झारखंड

संबिता पात्रा ने कहा झारखंड में भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला को भाजपा ने किया बंद

December 10, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रघुवर दास को भ्रष्टाचारी कहे जाने पर भड़के राष्ट्रीय प्रवक्ता

रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सीधे तौर पर राहुल गांधी पर वार किया। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के सबसे फेल नेता हैं। आज भी उन पर 5000 करोड़ रुपए के गबन का आरोप है और वे बेल पर हैं। यहां तक कि उनकी माता और कांग्रेस की वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी भी गबन के आरोप में बेल पर हैं।

Advertisement Advertisement

इतना बड़ा घोटाला करने के बाद सोमवार को जब राहुल गांधी झारखंड आए, तो उन्होंने बड़कागांव की धरती पर झारखंड के ईमानदार मुख्यमंत्री रघुवर दास को सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री की संज्ञा दे दी। संबित पात्रा ने कहा कि मैं सीधे तौर पर राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि बिना तथ्यों के आधार पर उन्होंने भाजपा के एक मुख्यमंत्री को कैसे भ्रष्टाचारी कह दिया। उन्होंने झारखंड की इस पवित्र धरती को बदनाम करने की कोशिश की है। जबकि हकीकत यह है कि कांग्रेस ने 19 वर्षों तक झारखंड में भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला खोल रखी थी। इस प्रयोगशाला को रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने ही बंद किया है।
उन्होंने सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल के लोकसभा में पारित होने पर भी बात की।

उन्होंने कहा कि इस बिल ने दशकों से वंचित भारतीयों को अधिकार देने का काम किया है। जबकि कांग्रेस यह भ्रम फैला रही है कि यह बिल सांप्रदायिक और गैर संवैधानिक है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में जिस राजनीतिक दल के लोगों ने सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल के खिलाफ वोटिंग किया है, वे यह साबित करें कि इस बिल ने कैसे किसी मुसलमान भाई के अधिकार का हनन किया है।
उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान ने भी इस बिल के खिलाफ बयानबाजी की है और कहा है कि भारत में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है। कांग्रेस और पाकिस्तानी जुबान यह साबित कर रहे हैं कि जो भाषा पाकिस्तान बोलता है वही भाषा भारत में कांग्रेस इस्तेमाल करती है। इससे पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, राम मंदिर और अनुछेद 370 पर भी पाकिस्तान और कांग्रेस की जुबान एक जैसी ही रही है। संबित पात्रा ने कहा कि झारखंड की जनता काफी सतर्क है और यहां स्थाई सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश के बने हुए 19 साल हुए, लेकिन भाजपा ही एकमात्र सरकार है जिसने इस प्रदेश को स्थाई और स्थिर सरकार दी है। साथ ही 5 सालों में जो विकास हुआ है वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक का रिजल्ट एक ऐसा चुनावी भूकंप है, जिसका झटका कांग्रेस को लगा है।

कांग्रेस का काम हर राज्य में लूट की एटीएम मशीन लगाने का है। वह बस एटीएम मशीन से रुपए लुटती है और फिर वहां से निकल लेती है। कर्नाटक में भी यही हुआ है। तभी वहां की जनता ने कांग्रेस पार्टी को नकार दिया। अब महाराष्ट्र में कांग्रेस ने एटीएम लगाया है। वहां का भविष्य भी यही है। झारखंड में भी पूरा विपक्ष लूट की एटीएम लगाने के लिए तैयारी कर रहा है, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। 23 दिसंबर को जब रिजल्ट आएगा, तो यह स्पष्ट होगा कि भाजपा झारखंड में अपने दम पर सरकार बनाएगी।
झारखंड में आजसू से गठबंधन टूटने के सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आजसू से हमारी मित्रता थी, है और रहेगी।

हमारा गठबंधन टूटा नहीं है। सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद जरूर हुआ है। लेकिन हम साथ में मिलकर सरकार बनाएंगे। अमित शाह ने खुद इस बात को चुनावी मंच से भी कहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने दम पर बहुमत की सीटें हासिल करने जा रही है। उस वक्त भी वह अपने मित्र दल आजसू का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने स्टार प्रचारकों के सवाल पर कहा कि भाजपा के एकमात्र सबसे बड़े स्टार प्रचारक खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने पूरे झारखंड में कई रैलियां की हैं। इससे झारखंड में भाजपा नेताओं का मनोबल किसी भी कीमत पर कम नहीं हो सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचंदा कोचर मामले में बॉम्‍बे हाईकोर्ट का आरबीआई को नोटिस
Next Article विजय हांसदा ने कहा एनआरसी व कैब से बचने के लिए भाजपा- आजसू को हराना जरूरी

Related Posts

Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
Headlines

‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, मंत्री दीपिका ने तय किया रोडमैप

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अब जूता बनेगा हथियार, फौजी AI शू से करेंगे दुश्मन पर सीधा वार

April 30, 2026

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026

‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, मंत्री दीपिका ने तय किया रोडमैप

April 30, 2026

OTP और बैंक डिटेल्स बेचकर देशभर में ठगी, रामगढ़ में चार शातिर धराये

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.